सोनी का नया धमाका, लांच किए दो दमदार स्मार्टफोन्स

हालिया दिनों में सोनी ने स्मार्टफोन के बाज़ार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कई नए तकनीक का इस्तमाल किया । सोनी ने Z सीरीज़ से वाटरप्रूफ फोन लांच

हालिया दिनों में सोनी ने स्मार्टफोन के बाज़ार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कई नए तकनीक का इस्तमाल किया । सोनी ने Z सीरीज़ से वाटरप्रूफ फोन लांच करके बाज़ार में सनसनी मचा दी। अब इसी सफलता को आगे बढ़ाने के लिए लॉस वेगास में चल रहे साल के सबसे बड़े टेक इवेंट CES 2014  में सोनी ने अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। सोनी के एक्सपीरिया Z1 के नए वेरिएंट Xperia Z1S और Xperia Z1 Compact लॉन्च किए हैं।

जानें कैसा है सोनी का Z1 कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन

सोनी का Z1 कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन 20.7 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है। 4.3 इंच की स्क्रीन वाला Xperia Z1 Mini जिसे ‘Z1 Compact’ का नाम दिया गया है। यह फोन कुछ खास फीचर्स के साथ आता है। इसे मार्केट में मौजूद तत्कालीन किसी भी मिनी स्मार्टफोन से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। एक्सपीरिया कॉम्पैक्ट में स्टाइलिश बॉडी के साथ आकर्षक कैमरा फीचर्स हैं।

सोनी की एक्सपीरिया सीरीज अपनी खास G लेंस तकनीक को लेकर भी लोकप्रिय है। अगर कैमरा पावर की बात करें तो एक्सपीरिया सीरीज के इस नए सदस्य में G लेंस के साथ-साथ एक्समोर सेंसर भी है। फोटो क्वालिटी की बात करें तो एक्सपीरिया कॉम्पैक्ट काफी अच्छा रिस्पांस दे सकता है। अगर सिर्फ स्पेसिफिकेशन को देखा जाए तो इसमें 3 X जूम फीचर है, जो कई आम डिजिटल कैमरा को आसानी से पछाड़ सकता है।

वहीं अगर पावर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 2.2 GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। इसी के साथ 2300 mAh की बैटरी भी है जो इसे दिनभर काम करने के लिए तैयार रखती है। अगर आप फोन का औसत इस्तेमाल करते हैं और गेमिंग का भी शौक रखते हैं तो बैटरी पावर के हिसाब से यह नया एक्सपीरिया पूरे दिन काम कर सकता है।

एक और खास बात जो इस फोन में है, वो है ग्लोव टच फीचर। इसका मतलब दस्ताने पहन कर भी काम किया जाए तो भी यह फोन आपका टच पहचान लेगा। यह फोन वाटर प्रूफ और डस्ट प्रूफ भी है। यह फोन एंड्रॉइड 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

अब जानें कैसा है एक्सपीरिया Z1s



सोनी के एक्सपीरिया Z1s में 21 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसी के साथ एक्सपीरिया हाई-बजट सीरीज के स्मार्टफोन की सबसे खास बात वाटर प्रूफ और डस्ट प्रूफ फीचर भी है। एंड्रॉइड 4.3 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह स्मार्टफोन दिखने में लगभग XPERIA Z1 जैसा ही है। XPERIA कॉम्पैक्ट की तरह ही यह स्मार्टफोन कई रंगों में लॉन्च हुआ है।

पावर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 2.2 GHz का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है जो एक्सपीरिया कॉम्पैक्ट जैसा ही है। 2 GB रैम के साथ इस फोन की इंटरनल मेमोरी 32 GB की है जो यूजर को काफी आकर्षक लग सकती है। इस फोन की कीमत लगभग 37,500 रुपए होने की संभावना जताई जा रही है।

इस फोन की सबसे खास बात है 5 इंच की फुल HD डिस्प्ले स्क्रीन। इसमें सोनी मोबाइल BRAVIA तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। BRAVIA तकनीक सोनी के टीवी में इस्तेमाल की जाती है। इसमें 3000 mAh बैटरी है। कनेक्टिविटी के मामले में वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3G तकनीक का इस्तेमाल किया गया है

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: