Lucknow । भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है योगी सरकार, उत्तर प्रदेश में जंगलराज- राज्यसभा सांसद संजय सिंह

लखनऊ । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर करारा हमला बोला। मुरादनगर की घटना के पीड़ितों से मिलकर लौटे सं

Jungle Raj in Yogi Government- Sanjay Singh
लखनऊ । आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर करारा हमला बोला। मुरादनगर की घटना के पीड़ितों से मिलकर लौटे संजय सिंह ने कहा कि मुरादनगर की घटना में जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है वो अति पीड़ा में हैं, स्थानीय लोगों ने बताया श्मशान घाट पर लेंटर निर्माण में जिस तरह की सरिया का इस्तेमाल किया गया उसे हाथ से मोड़ा जा सकता है। 
स्थानीय चेयरमैन के खिलाफ ऐसे भ्रष्टाचार की कई बार शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहां सामने आई बातों से साफ होता है कि यह घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि योगी सरकार में श्मशान में दलाली के चलते हुई हत्या का मामला है। जब भी किसी ऐसे मामले पर मीडिया या विपक्ष दबाव बनाता है तो सरकार दिखावे के लिए एसआईटी जांच शुरू करा देती है। दरअसल, योगी सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए एसआईटी को अपना सुरक्षा कवच बना लिया है, उन्होंने प्रदेश में हुई विभिन्न घटनाओं की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी पर तंज कसते हुए कहा कि इन जांचों में क्या नतीजे निकले, इसकी जांच के लिए भी सरकार को एक एसआईटी गठित कर देनी चाहिए। 
  • मुरादनगर की घटना पर योगी सरकार पर संजय सिंह ने साधा निशाना 
  • योगी आदित्यनाथ सरकार संवेदनहीन- राज्यसभा सांसद संजय सिंह 
  • अभिनेत्री पायस पंडित समेत कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता 
  • सांसद संजय सिंह ने दिलाई अभिनेत्री को पार्टी की सदस्यता 
संजय सिंह ने आगे कहा कि मुरादनगर की तरह प्रदेश की हर नगर पालिका में भ्रष्टाचार हुआ है, बदायूं कांड पीड़ितों से मिलने जा रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह को रास्ते में रोके जाने को लेकर संजय सिंह ने योगी सरकार को संवेदनहीन बताया। कहा ऐसी संवेदनहीन सरकार से इंसाफ की उम्मीद कैसे की जा सकती है। लखनऊ में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की हत्या, गाजियाबाद में चलती बस से दो लड़कियों के कूदने की घटना और नोएडा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की हत्या का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। 
Jungle Raj in Yogi Government- Sanjay Singh
अभिनेत्री पायस पंडित समेत दर्जनों ने ली आप की सदयस्ता 
केजरीवाल सरकार की नीयत और नीति से प्रभावित होकर भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली पायस पंडित ने पार्टी की सदस्यता ली, वर्ष 2012 तक पत्रकारिता जगत से जुड़ी रही पायस पंडित ने अभिनय के क्षेत्र में अपना कदम रख भोजपुरी और बॉलीवुड सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। मिर्जापुर से ताल्लुक रखने वाली पायस का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मिर्जापुर की जो भी तस्वीर देश और विदेश में दिखाई जाती है उस को बदलने में पायस पंडित एक अहम भूमिका निभाएंगी। 
इसी मौके पर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री बीएन खरे, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उमापति सिंह, सीतापुर के आशुतोष अवस्थी, अरविंद निगम, लखनऊ के लतीफे, शिल्पी श्रीवास्तव, मीरा खरे, विजय श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, एडवोकेट अनुज श्रीवास्तव, सुमित मिश्र, मुकेश राजपूत, बाराबंकी के सियाराम वर्मा सपना सिंह, राममिलन, सीता वर्मा, राम जी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: