इंदौर: बीजेपी ने बिहार में सरकार बनने पर राज्य के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया है। बीजेपी के इस ऐलान के साथ ही वो विरोधियों के
इंदौर: बीजेपी ने बिहार में सरकार बनने पर राज्य के लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया है। बीजेपी के इस ऐलान के साथ ही वो विरोधियों के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस, आरजेडी ने इसे मुद्दा बना दिया है। ये मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। लेकिन इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ऐलान कर दिया है कि एमपी में कोरोना वैक्सीन लोगों को मुफ्त में दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि, भारत में कोरोना की वैक्सीन तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है, जैसे ही वैक्सीन तैयार होगी, मध्यप्रदेश के प्रत्येक नागरिक को यह मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी।
बताते चलें कि, भाजपा ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए एलान किया कि वह राज्य के लोगों को कोराना वैक्सीन मुफ्त में लगाएगी। इसपर एक्टिविस्ट साकेत गोखले ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए कहा है कि, चुनाव से पहले भाजपा का नि:शुक्ल टीके लगवाने का वादा केंद्र सरकार की शक्तियों को दुरुपयोग है।
कांग्रेस नेता एव पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा है कि भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन मुफ्त में बांटने की घोषणा कर दी है। ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख देख लें।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS