Lucknow । विधानभवन पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, कांग्रेस और सपा दफ्तर में भी आयोजन, अखिलेश यादव ने इटावा में फूंका बिगुल

लखनऊ । 72वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम और परम्परागत तरीके से मनाया गया, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्यपाल आंदनीबेन पटेल ने विधानभव

Republic Day celebrated with great pomp

लखनऊ । 72वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम और परम्परागत तरीके से मनाया गया, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्यपाल आंदनीबेन पटेल ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। विधानभवन पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ झांकियों को भी निकाला गया, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया और कहा कि “महिला-पुरुष के बीच लिंग के आधार पर होने वाला भेदभाव हो या जाति, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव हो, भारत के संविधान ने कभी भी इस प्रकार की विकृति को कोई भी महत्व नहीं दिया है।”

Republic Day celebrated with great pomp
  • धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह 
  • विधानभवन पर गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने किया ध्वजारोहण 
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने मनाया गणतंत्र दिवस 
  • कांग्रेस मुख्यालय पर भी धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस 
  • अखिलेश यादव ने इटावा में ट्रैक्टर पर चढ़कर मनाई 26 जनवरी 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर भी भव्य आयोजन किया गया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने झंडारोहण किया, इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। युवाओं को वरिष्ठ कांग्रेसियों ने आजादी के संघर्षों के बारे में बताया। 
Republic Day celebrated with great pomp
वहीं सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना और उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस की खुशियों को साझा किया। प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह को भी ललन कुमार ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कई वरिष्ठ और युवा साथियों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया । 
Republic Day celebrated with great pomp

Republic Day celebrated with great pomp

Republic Day celebrated with great pomp
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा मुख्यालय पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया, इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता नरेश उत्तम, एमएलसी अहमद हसन, आशू मलिक समेत कई वरिष्ठ और युवा नेताओं ने शिकरत की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीतों से सपा मुख्यालय पर समां बंध गया। 
Republic Day celebrated with great pomp

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील साजन, आनंद भदौरिया समेत कई नेताओं ने इटावा में ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़कर राष्ट्रगान गाकर गणतंत्र दिवस मनाया और बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों और नए कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा “कि वो लोग कुछ लोगों को किसान और खेती में कंट्रोल करने के लिए देना चाहते हैं, राज्यसभा में बिना बहुमत के केंद्र सरकार ने कृषि बिल को पास कराया था, जनता के पैसे से जो बना है उसको छीना जा रहा है।”

Republic Day celebrated with great pomp

लखनऊ में जिलाधिकारी कार्य पर डीएम अभिषेक प्रकाश ने झंडारोहण किया और महात्मा गांधी को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए, आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी का बहुत अहम योगदान था इसलिए देश महात्मा गांधी को बापू कहता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीतों का सामूहिक गायन भी प्रस्तुत किया गया।
Republic Day celebrated with great pomp
वहीं लखनऊ कमिश्नर डीके ठाकुर ने वीरता का परिचय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया और उनको शपथ भी दिलाई। 
Republic Day celebrated with great pomp

ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन
Republic Day celebrated with great pomp


 

 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: