भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बना 'गुपकार गठबंधन' असल में एक गुप्तचर संगठन है, जिसके लोग प
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बना ‘गुपकार गठबंधन’ असल में एक गुप्तचर संगठन है, जिसके लोग पाकिस्तान और चीन के लिए जासूसी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस देश विरोधी गुपकार गठबंधन के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी से सवाल पूछना चाहता हूं कि जम्मू कश्मीर में जो गुपकार संगठन बना है वो आठ दलों ने मिलकर बनाया है। अब इसको मैं गुपकार गठबंधन कहूं या राष्ट्र-विरोधी गठबंधन कहूं क्योंकि इसमें जितने लोग शामिल हैं वो सभी राष्ट्र विरोधी बयान देते हैं।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, नेहरू जी ने कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई, एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान की व्यवस्था की जिससे कश्मीर भारत से समरस नहीं हुआ। नेहरू जी कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले गए और जनमत संग्रह तक की बात कही।इस अलगाववाद मानसिकता से कांग्रेस आज भी नहीं उभरी।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, नेशनल कॉन्फ्रेंस हो या पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) हो, इनके बच्चे तो विदेशों में पढ़ रहे हैं। ये कश्मीरी बेटे-बेटियों के हाथ में पत्थर थमाते रहे हैं। इन्होंने विलासितापूर्ण जीवन जिया। कश्मीर को लूटने की आजादी इनको थी। इन्होंने जम्मू और कश्मीर को अंधेरे में धकेला। ये सब इकट्ठे देशद्रोह की भाषा बोल रहे हैं और कांग्रेस भी इनके साथ-साथ खड़ी हुई है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS