कांग्रेस विधायक ने किया राज्य सभा चुनाव में पहली बार NOTA का इस्तेमाल

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस विधायक डग्गूबाटी वेंकटेश्वर राव (डीवी राव) शुक्रवार को देश के पहले विधायक बन गये हैं जिन्होंने राज्य सभा चुन

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस विधायक डग्गूबाटी वेंकटेश्वर राव (डीवी राव) शुक्रवार को देश के पहले विधायक बन गये हैं जिन्होंने राज्य सभा चुनावों में NOTA (None of the Above) का प्रयोग किया हो। कोस्टल आंध्रा से आने वाले राव ने कहा कि, “हमने बिल (तेलंगाना बिल) खारिज किया है और हाल ही में विरोध भी किया है। अगर हम हाई कमान के निर्णय पर किसी प्रक्रिया को मानने के लिए बाध्य होते हैं तो ये लोगों के बीच ग़लत अवधाराणा पैदा करेगा। मैं इसे कबूल नहीं कर सकता।” 

केंद्रीय मंत्री डी पुरनदेस्वरी के पति राव का कहना है कि उन्होंने सीएम एन किरन कुमार रेड्डी को सूचना दे दी थी और साथ ही पीसीसी के अध्यक्ष बोत्स सत्यनारायण को भी अपने निर्णय के बारे में बता दिया था। 
राज्य सभा की 6 सीलों के लिए आज मतदाना हुआ है।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: