प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी कोई बात हो वो सुपरहिट हो जाती है। उनकी एक घोषणा पर लाखों लोग पीछे-पीछे चल देते हैं। अपने कार्यक्रम मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी कोई बात हो वो सुपरहिट हो जाती है। उनकी एक घोषणा पर लाखों लोग पीछे-पीछे चल देते हैं। अपने कार्यक्रम मन की बात में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोबाइल पर भी इस कार्यक्रम को सुनने के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया और कहा कि सिर्फ नंबर पर मिस्ड कॉल देकर लोग उनका कार्यक्रम मन की बात मोबाइल पर ही सुन सकते हैं। और इस घोषणा के बाद से मिस्ड कॉल की जैसे लड़ी लग गई, जो अब तक नहीं रुकी है।
प्रधानमंत्री ने यह मोबाइल नंबर 8190881908 दिया था, जिस पर मिस्ड कॉल करने के बाद मन की बात कार्यक्रम को लाइव मोबाइल पर ही सुना जा सकता है। इस कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए ही यह मोबाइल नंबर दिया गया। और मोबाइल नंबर की घोषणा करने के एक घंटे की भीतर ही 25 हज़ार मिस्ड कॉल्ड आये, वहीं सिर्फ रविवार को 5 लाख से ज़्यादा मिस्ड कॉल्स इस नंबर पर आ चुके हैं।
#NarendraModi Tweets
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS