माइक्रोसॉफ़्ट के नये CEO सत्या नाडेला – 10 अहम बातें

नई दिल्ली। तो अब ये आधिकारिक है। 5 महीने से ज़्यादा के वक़्त के बाद साइक्रोसॉप्ट के सीईओ स्टीव बालमर ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी और उनका ए

नई दिल्ली। तो अब ये आधिकारिक है। 5 महीने से ज़्यादा के वक़्त के बाद साइक्रोसॉप्ट के सीईओ स्टीव बालमर ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी और उनका एक उत्तराधिकारी है, सत्या नाडेला, जो कंपनी के एक्ज़िक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट है।

टेक इंडस्ट्री के सबसे बड़े ब्रांड के मुखिया के बारे में आपको जानना चाहिए, तो ये है वो 10 बातें जो आपको सत्या के बारे में जानना चाहिए-
1. वो भारत के हैदराबाद में पैदा हुये, और मनिपाल विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद अमेरिका चले गये। उनके अमेरिका जाने की कहानी अपने आप में दिलचस्प है।
2. वो काफी वक़्त से माइक्रोसॉफ़्ट में कार्यरत थे, नाडेला ने 1992 में सिलिकॉन वैली के सन माइक्रोसिस्टम्स से आकर कम्पनी ज्वाइन की और वो कंपनी की ख़ुद की आधी उम्र के बराबर एक माइक्रोसॉफ़्ची रहे।
3. वो एक इंजीनियर हैं। स्टीव बालमर जो 1980 में माइक्रोसॉफ़्ट से जुड़ने से पहले प्रॉक्टर एंड गैंबल में असिसटेंट प्रोडक्ट मैनेजर थे, उनसे अलग नाडेला ने एक तकनीशियन के तौर पर काम शुरू किया था। उनके पास मनिपाल विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है जबकि विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय से उनके पास कम्प्यूटर साइंस में परास्नातक की डिग्री है।
4. फिर भी वो एक कारोबारी है। अपने तकनीक आधारित डिग्रियों के अलावा वो शिकागो विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रबंधन में परास्नातक (MBA) हैं।
5. उन्हें बार-बार प्रमोशन मिला। पिछले साल क्लाउड और एंटरप्राइज़ ग्रुप के एक्ज़िक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट बनाये जाने से पहले अपने तमाम वरिष्ठ पदों में से वो प्रेसीडेंट ऑफ सर्वर टूल्स एंड बिज़नेस, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट ऑफ आर एंड डी फॉर द ऑनलाइन सर्विस डिविज़न, वाइस प्रेसीडेंट फॉर बिज़नेस डिवीज़न, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट ऑफ सर्च, पोर्टल एंड एडवर्टाइज़िंग प्लेटफॉर्म ग्रुप, वाइस प्रेसीडेंट ऑफ डेवलपमेंट फॉर द बिज़नेस सॉलुशन ग्रुप और जनरल मैनेजर ऑफ़ कन्ज़्यूमर एंड कॉमर्स रह चुके हैं।
6. वो अभी माइक्रोसॉफ़्ट के एक बड़े कारोबार के लिए ज़िम्मेदार हैं। जिन उत्पादों को नाडेला देखते हैं उनमें शामिल हैं Windows Azure, Windows Server, SQL Server, System Center और the software-development tools जो माइक्रोसॉफ़्ट के ओरिज़नल कारोबार हैं और 1975 से चले आ रहे हैं।
7. इन्होंने माइक्रोसॉफ़्ट के क्लाउड में परिवर्तन में अहम भूमिका निभाई। कंपनी को सॉफ़्टवेयर से माइक्रोकंप्यूटर्स की दुनिया में लेकर आये लेकिन नाडेला अपने प्रयासों से वेब बेस्ड सर्विसेज़ को बेहतर किया जिससे कंपनी भविष्य में फोन और टैबलेट की दुनिया में कुछ भी कर सके।
8. इनके पास कुछ कंज़्यूमर बैकग्राउंड भी है। हालांकि नाडेला ने अपने करियर का ज़्यादा हिस्सा माइक्रोसॉफ़्ट के बिज़नेस को दिया है लेकिन उन्होंने अपने कुछ लोगों के लिए अपनी निजी ज़िंदगी में काम भी किया है जैसे बिंग सर्च इंजन
9. ये आपकी कल्पना नहीं है – वो वाकई लो प्रोफाइल रहते हैं। नाडेला का पिछले दिसंबर में ही इंटरव्यू लिया गया था जब उन्हें पता था कि वहीं आगे जाकर कंपनी के सीईओ बनेंहे, लेकिन फिर भी माइक्रोसॉफ़्ट के प्रोडक्ट्स बनाने में उलझे रहे और कहीं सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही देखे जाते थे जैसा कि उनके सहयोगी विंडोज़ फोन टीम से जो बिलफर देखे जाते थे। उनकी यहां तक कि ट्वीटर में दिलचस्पी बंद हो गई।
10. हम उनके मास्टर प्लान के बारे में कुछ नहीं जानते। यो तथ्य है कि माइक्रोसॉप़्ट में लंबे वक़्त से काम करते रहे थे तो वो कोई बड़ा बदलाव कंपनी में नहीं लाना चाहेंगे जैसा के बाहर से आनेवाले करते हैं। या फिर ये भी हो सकता है कि ऐसा ना हो। और उनका कारोबारी इतिहास भी कुछ नहीं बताता कि वो कंपनी के कंज़्यूमर ऑफरिंग जैसे Xbox gaming and entertainment platform को जारी रखेंगे या नहीं।
यहां देखिये सत्या नाडेला का इंटरव्यू
Satya Nadella: His first interview as CEO of Microsoft

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: