नीतीश कुमार को PM Modi ने दी बधाई, बोलें- NDA परिवार बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करेगा

HomeUncategorized

नीतीश कुमार को PM Modi ने दी बधाई, बोलें- NDA परिवार बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करेगा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई

आप के केजरीवाल और मंत्री सोमवार से करेंगें दिल्ली पुलिस के खिलाफ अनशन
बिहार चुनाव 2020: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने टिकट न मिलने का बताया कारण
द अमेज़िंग स्पाइडरमैन-2 का प्रोमो

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का परिवार राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेगा। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत बधाई।

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे ट्वीट में लिखा कि, बिहार सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों को भी बधाई। राजग परिवार बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करेगा। बिहार के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से मैं आपको हरसंभव मदद का आश्वासन देता हूं। बताते चलें कि, इस बार मंत्रिपरिषद में बीजेपी से 7, जेडीयू से 5, हम और वीआईपी से एक-एक मंत्रियों को जगह मिली है। शपथ ग्रहण के दौरान समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।
सीएम पद का शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा, फिर ज़िम्मेदारी का निर्वहन करना है। एक नया मौका मिला है, हर बार कुछ न कुछ नया होता है। वहीं, बिहार की नई सरकार में सुशील मोदी के उपमुख्यमंत्री ना बनने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि, ये भारतीय जनता पार्टी का फैसला है। हमारा गठबंधन है, हम लोग मिलकर काम करते हैं, मिलकर काम करेंगे।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, हम बहुत खुश हैं, बिहार में बहुत अच्छी जीत NDA को मिली है। आज एक मजबूत सरकार ने जन्म लिया है, अगले 5 साल ये सरकार चलेगी और बिहार को आगे लेकर जाएगी।

PM Modi Congratulates to Nitish Kumar


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: