लद्दाख: इस वक्त भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है, इस बीच भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को पकड़ा था। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने भी
लद्दाख: इस वक्त भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है, इस बीच भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को पकड़ा था। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसका एक सिपागी रविवार रात को सीमा के पास से लापता हो गया। भारत ने कल रात चुशूल मोल्दो में बैठक स्थल पर चीनी सेना के कॉर्पोरल वांग हां लॉन्ग को चीनी सेना को सैंप दिया।
चीन ने भारतीय सेना से प्रोटोकॉल के हिसाब से अपने सैमिक को लौटाने की गुहार लगाई थी। भारतीय सेना ने सोमवार को कहा था कि उसने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सौनिक को पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में सोमवार को पकड़ा है, जिसकी पहचान कर्नल के रूप में हुई है।
पश्चिमी थिएटर कमान के प्रवक्ता कर्नल झांग शुइली ने सोमवार रात को लापता पीएलए सैनिक पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि, हमारा एक चीनी सिपही उस वक्त लापता हो गया, जब वह 18 अक्टूबर की रात एक चरवाहे को अपना खोए हुए याक को खोजने में मदद कर रहा था। अपने सैनिक का पहचान न बताते हुए कहा कि, घटना के तुरंत बाद ही चीनी सीमा रक्षकों ने भारतीय पक्ष को घटना की सूचना दे दी थी और उम्मीद जताई कि भारतीय पक्ष चीनी सैनिक को खोजने और उसे रेस्क्यू करने में मदद करेगा।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS