तुर्की में भूकंप से तबाही, 17 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल

इस्तांबुल: तुर्की और यूनान के तट के बीच एजियन सागर में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते 17 लोगों की मौत हो गई और 700 से

इस्तांबुल: तुर्की और यूनान के तट के बीच एजियन सागर में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते 17 लोगों की मौत हो गई और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस्तांबुल स्थित इजमिर जिले के सेफेरिसार में छोटी सुनामी भी आई है।
योरोपीय-मध्यसागर भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.9 थी और इसका केंद्र यूनान के उत्तर-उत्तरपूर्व में सामोस द्वीप में था। वही, अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.0 थी। तुर्की के आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र एजियन सागर में 16.5 किमी नीचे था। भूकंप की तीव्रता 6.6 दर्ज की गई है।

इस भूकंप में सबसे ज्यादा तबाही तुर्की के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमिर में हुई है। भूकंप के चलते इजमिर प्रांत में कई इमारतें जमीदोज हो गईं। यूनान के सामोस में भी कुछ इसी तरह का नुकसान हुआ है। तुर्की की मीडिया में मध्य इजमिर में बहुमंजिला इमारत का मलबा दिखाया गया है। इसके अलावा बचावकर्मी भी तैनात दिखाई दे रहे हैं। मध्य इजमिर में कई जगह धुंआ उठने की भी तस्वीरें और वीडियो सामने आईं हैं।

इजमिर के गर्वनर यावूज सलीम कोसहर ने कहा कि मलबे से कम से कम 70 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। चार इमारतें ध्वस्त हो चुकी हैं। इसके अलावा कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। 38 एंबुलेंस, दो एंबुलेंस हेलीकॉप्टर और 35 बचाव टीमें इजमिर में काम में जुटी हैं। कम से कम 12 इमारतों में बचाव कार्य जारी है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: