चोट की वजह से अमित मिश्रा IPL 2020 से हुए बाहर, कहा- उम्मीद नहीं था कि चोट इतनी गंभीर है

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा चोट (Amit Mishra Injury) लगने के कारण आईपीएल-13 से बाहर हो गए हैं, इसपर उन्होंने कहा कि, उन्हें

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा चोट (Amit Mishra Injury) लगने के कारण आईपीएल-13 से बाहर हो गए हैं, इसपर उन्होंने कहा कि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी यह चोट इतनी ज्यादा गंभीर होगी।
बताते चलें कि, अमित मिश्रा को शनिवार को शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में नीतीश राणा का एक कैच पकड़ते समय ऊंगली में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें खेल की मैदान से बाहर जाना पड़ा। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, ”मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि चोट इतनी ज्यादा गंभीर होगी। मैंने सोचा था कि यह एक या दो मैचों के लिए होगा। लेकिन अब मुझे इसे स्वीकार करना होगा।’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘अहम बात यह है कि मैं खेलते हुए उस समय चोटिल हुआ हूं, जब कैच पकड़ने की कोशिश कर रहा था। मैं अपना शतफीसदी देने की कोशिश कर रहा था और मैं इससे थोड़ा संतुष्ट हूं। यह फिटनेस से संबंधित चोट नहीं है, जिसका मतलब है कि मैं सही कर रहा हूं।’
बताते चले कि, अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने आईपीएल में अब तक 160 विकेट लिए हैं और वह लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूटी में दूसरे नंबर पर हैं। IPL में तीन बार हैटट्रिक लेने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले मिश्रा ने आईपीएल के मौजूदा 13वें सीजन में तीन मैचों में तीन विकेट चटकाए हैं। चोट के कारण कोलकाता के खिलाफ वह केवल दो ही ओवर गेंजबाजी कर पाए थे।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: