नकली हैं सलमान की सिक्स पेक्स बॉडी, लीक हुई सलमान की थुलथुली बॉडी की फोटो

मुंबई। आम जीवन में हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी सलमान खान की तरह हो. वैसे सलमान खान की सिक्स एप्स बॉडी के कारण लड़कियां उनपर जान छिड़कती हैं. हर


मुंबई। आम जीवन में हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी सलमान खान की तरह हो. वैसे सलमान खान की सिक्स एप्स बॉडी के कारण लड़कियां उनपर जान छिड़कती हैं. हर कोई अचंभित है कि उम्र के चालीसवें पड़ाव को पार करने बाद भी गजब की बॉडी है, जैसे लगता है 20-22 साल का नौजवान हो. ले किन आप जान कर दाँतों तले ऊँगली दबा लेंगे यह जानकार कि बॉलीवुड के इस स्टार की बॉडी असली नहीं है। इस बात का खुलासा फिल्मों के लिए विजुअल इफेक्ट तैयार करने वाली टाटा के डिजिटल प्रोडक्शन स्टूडियो VCL Tata Elxsi के मोंटाज में हुआ है। यह कंपनी फिल्मों के लिए विजुअल इफेक्ट तैयार करती है।

इस मोंटाज को यूट्यूब पर अपलोड तो कंपनी के विजुअल इफेक्ट्स वर्क्स को दिखाने के लिए किया गया था, लेकिन इस वीडियो में सलमान खान की बॉडी को इफेक्ट देने वाला दांव उल्टा पड़ गया। मीडिया में इस वीडियो के आने के बाद हालांकि कंपनी ने इस वीडियो को यूट्यूब से हटा लिया, लेकिन तब तक सलमान खान की नकली बॉडी फ्लैश हो गई।

यहाँ देखिए तस्वीरों में सलमान खान की असली बॉडी और उसके बाद विजुअल इफेक्ट्स देने के बाद की सिक्स पेक्स बॉडी 
ये है सलमान खान की असली थुलथुली बॉडी 

सिक्स पेक्स के लिए इफेक्ट्स की तैयारी शुरू 

इसतरह विजुवल इफेक्ट्स में सलमान की बॉडी के हर हिस्से को मन मुताविक शेप दिया जाता है 


अपने मन मुताविक सलमान विजुअल इफेक्ट से अपनी बॉडी शेप दिलवाते हुए

इफेक्ट्स अंतिम चरण में
ये हो गयी तैयार सलमान की सिक्स पेक्स बॉडी 

देखिए टीवी की बहुओं के हॉट अवतार

इस मोंटाज में केवल सलमान खान की बॉडी को विजुअल इफेक्ट देते हुए ही नहीं दिखाया गया था, बल्कि कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन वर्क को भी दिखाया गया था। वीडियो में सलमान खान जब अपनी शर्ट उतारते हैं, तो सिक्स पैक की जगह एक फैटी बॉडी दिख रही है, लेकिन विजुअल इफेक्ट देते ही सलमान के सिक्स पैक एब्स दिखने लगे। आगे स्लाइड्स में हम तस्वीरों के जरिए दिखा रहे हैं कि कैसे सलमान खान की बॉडी को विजुअल इफेक्ट्स के जरिए सिक्स पैक एब्स बॉडी में बदला गया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: