अहमदाबाद। ऐसा लग रहा है जैसे आम आदमी पार्टी मोदी के गढ़ को भेदने का मन बना चुकी है। पिछले दिनों ही गुजरात की राजनीति में अच्छा ख़ासा वर्चस्व रखने व

अहमदाबाद। ऐसा लग रहा है जैसे आम आदमी पार्टी मोदी के गढ़ को भेदने का मन बना चुकी है। पिछले दिनों ही गुजरात की राजनीति में अच्छा ख़ासा वर्चस्व रखने वाले भाजपा नेता कनभाई कलसरिया ‘आप’ में शामिल हो गए। इन्होने अपने बयान में कहा था कि गुजरात के कई और नेता ‘आप’ में शामिल होने वाले हैं और अब उनकी बातों में सत्यता नज़र आने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी सरकार के राजस्व मंत्री आनंदीबेन पटेल के पति मफतभाई पटेल ‘आप’ में शामिल होने वाले हैं।
खबरज़ोन के सूत्रों के मुताविक मफतभाई पटेल की मुलाक़ात ‘आप’ के गुजरात संयोजक से हो चुकी है। पटेल के अनुसार “संभवतः सोमवार को मैं अपने साथ करीब 50 प्रोफेसरों और शिक्षाविदों के साथ ‘आप’ में शामिल होउंगा। लेकिन पहले मैं पार्टी में शामिल होने वाले मित्रों से बात करूँगा फिर शामिल होने की पक्की तारीख बताऊंगा। परन्तु ये बात तो तय है कि मैं अपने मित्रों के साथ ‘आप’ में शामिल हो रहा हूँ। क्यूंकि सिर्फ यही एक पार्टी है जो राजनीति को साफ़ करने का माद्दा रखती है.” उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो और उनके मित्र चुनाव लड़ने के लिए ‘आप’ में शामिल नहीं हो रहे हैं बल्कि उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करनी है।
COMMENTS