Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट कर रह गई, हार के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर और नीतीश कुमार (Nitish Kum
Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र 19 सीटों पर सिमट कर रह गई, हार के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोल रही है। पार्टी महासचिव तारिक अनवर (Tariq Anwar) ने गुरुवार को कहा कि, इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए कि कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण ही महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाई और ऐसे में उनकी पार्टी को आत्मचिंतन करना चाहिए कि उससे चूक कहां हूई है। इसके आगे उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि, आखिर बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी। बिहार में एआईएमआईएम का प्रवेश शुभ संकेत नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने सीमांचल क्षेत्र की पांच सीटें जीतें हैं।
तारिक अनवर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भले ही भाजपा गठबंधन येन केन प्रकारेण चुनाव जीत गया, मगर सही में देखा जाए तो ‘बिहार चुनाव हार गया’ इस बार बिहार परिवर्तन चाहता था। 15 वर्षों की निकम्मी सरकार से छुटकारा और बदहाली से निजात चाहता था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि, हमें सच को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के कारण महागठबंधन की सरकार से बिहार महरूम रह गया। कांग्रेस को इस विषय पर आत्म चिंतन जरूर करना चाहिए कि उस से कहां चूक हुई?
इसके आगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा की मेहरबानी रही तो नीतीश जी एक बार अंतिम रूप से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। देखते हैं कि बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS