मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे

नई दिल्ली। कल उपराज्यपाल के पास दावा पेश करने के बाद दिल्ली की राजनीति में जो असंतोष फैला हुआ था वो अब खत्म हो रहा है। लेकिन ऐसी संतोषप्रद स्थिति

नई दिल्ली। कल उपराज्यपाल के पास दावा पेश करने के बाद दिल्ली की राजनीति में जो असंतोष फैला हुआ था वो अब खत्म हो रहा है। लेकिन ऐसी संतोषप्रद स्थिति ज्यादा दिन तक रहेगी, गठबंधन की हालत को देख कर ऐसा लग नहीं रहा है। गौरतलब है कि 26 नवम्बर को रामलीला मैदान में अरविन्द केजरीवाल मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। वैसे “आप” के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम तो चुनाव से पहले ही तय हो चूका था, लेकिन पार्टी अब बांकी मंत्रियों के लिए पशोपेश में है। क्यूंकि सभी विधायक पहली बार जीत कर विधान सभा तक पहुंचे हैं साथ ही इनके पास राजनीति का कोई अनुभव भी नहीं है। अरविन्द केजरीवाल ने इस बाबत कोई भी खुलासा करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि अंतिम समय में इस बारे में फैसला लिया जाएगा। परन्तु खबर जोन अपने सूत्रों की जानकारी के मुताविक कुछ नाम का खुलासा कर रही है, जो हो सकता है आने वाले मंत्रिमंडल में स्थान पा सकें। आइए ऐसे ही कुछ नामों पर एक नजर डालते हैं:-

 

मनीष सिसोदिया :- अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी और पूर्व पत्रकार 41 वर्षीय मनीष सिसोदिया का नाम इस लिस्ट मे सबसे आगे है। सिसोदिया केजरीवाल के साथ उनकी एनजीओ परिवर्तन के समय से ही जुड़े हुए हैं। हालांकि वह भी केजरीवाल की तरह ही जन लोकपाल आंदोलन से प्रकाश में आए। सिसोदिया ने भाजपा के नकुल भारद्वाज को पटपड़गंज विधानसभा सीट से 11,478 मतों से पराजित किया है। हापुड़ से संबंध रखने वाले सिसोदिया ने पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

——————————————————————————————————–

       

       सौरव भारद्वाज :- केजरीवाल की सरकार के दूसरे संभावित मंत्रियों में 34 वर्षीय सौरव भारद्वाज का नाम आता है। पेशे से इंजीनियर भारद्वाज ने कानून की भी पढ़ाई की है। उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता वीके मल्होत्रा के बेटे अजय कुमार मल्होत्रा को ग्रेटर कैलाश सीट से 13,092 मतों के अंतर से हराया है।

———————————————————————————————————
 
   विनोद कुमार बिन्नी :- इस लिस्ट में तीसरा नाम है विनोद कुमार बिन्नी का। पूर्वी दिल्ल्ी की लक्ष्मीनगर सीट से दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एके वालिया को लगभग 8,000 मतों से हरा कर विधायक बनने वाले बिन्नी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की है। यूं तो वह 2009-2011 तक कांग्रेस के सदस्य थे, लेकिन जन लोकपाल आंदोलन से जुड़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी।
————————————————————————————————————

    सोमनाथ भारती :- आईआईटी दिल्ली से विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले 34 वर्षीय सोमनाथ भारती ने भाजपा की आरती मेहरा और कांग्रेस की किरण वालिया को मालवीय नगर की सीट से हराकर विधानसभा में प्रवेश किया है। भारती ने कानून की भी पढ़ाई की है और वह आईआईटी-दिल्ली एल्यूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।

———————————————————————————————————-
   

 

वंदना कुमारी :- गरीब और असहाय महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली 39 वंदना ने स्नातक की डिग्री हासिल की है। इन्होंने भाजपा के रवींद्रनाथ बंसल को शालीमार बाग से 10,000 से अधिक मतों से हराया।

———————————————————————————————————
   

  

जरनैल सिंह :- वाटर प्यूरीफायर कंपनी के मालिक जरनैल सिंह ने भाजपा के राजीव बब्बर को पश्चिमी दिल्ली की तिलक नगर सीट से 2,088 मतों के अंतर से पराजित किया।

———————————————————————————————————-
 

 

राखी बिड़ला :- राखी केजरीवाल की सरकार के संभावित मंत्रियों की फेहरिस्त में सबसे कम उम्र की हैं। महज 26 वर्ष की राखी पूर्व पत्रकार हैं और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान को मंगोलपुरी से 10,585 मतों के अंतर से हराया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: