मुंबई: रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को 53 साल के एक इंटीरियर डिजायनर और उनकी मां की आत्महत्या के मामले म
मुंबई: रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को 53 साल के एक इंटीरियर डिजायनर और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। अर्नब को पुलिस अलीबाग थाने लेकर गई है, जहां से कुछ देर में उन्हें स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें मुंबई पुलिस ने मारा है। फिलहाल, अर्नब गोस्वामी अलीबाग पुलिस स्टेशन के अंदर ही हैं। उनकी यह गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है, जब उनके खिलाफ टीआरपी स्कैम मामले की जांच चल रही है।
बताते चलें कि, इसी साल मई में महाराष्ट्र सरकरा की तरफ से इस केस की सीआईडी जांच के आदेश दिए गए थे। ये मामला 2018 का है। अर्नब के अलावा फिरोज शेख और नितेश सारदा को भी गिरफ्तार किया है। आत्महत्या के मामले में सीआईडी द्वारा पुन: जांच करने के आदेश दिए गए थे। कथित तौर पर अन्वय नाइक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया था कि आरोपियों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया था, इसलिए उन्हें आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा. रिपब्लिक टीवी ने आरोपों को खारिज कर दिया था.
सीआईडी जांच को लेकर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था, ‘इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक की बेटी आज्ञा नाइक ने दावा किया था कि रायगढ़ जिले में अलीबाग पुलिस ने बकाया राशि न दिए जाने के मामले की जांच नहीं की थी. इसलिए अन्वय और उनकी मां को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा.’
अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर कंगना रनौत ने कहा है कि, मैं महाराष्ट्र सरकार से पूछना चाहती हूं कि कितनी आवाज बंद करेगी। ये मुंह बढ़ते जाएंगे। आज से पहले कई शहीदों ने अपनी शहादत दी है। आखिर इतना गुस्सा क्यों आता है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS