दिल्ली में महिला सांसद की चेन झपटी

नई दिल्ली। राजधानी में आम लोग ही नहीं सांसद भी सुरक्षित नहीं है। रविवार रात बदमाशों ने एक महिला सांसद को ही अपना शिकार बना डाला। अति सुरक्षित ह

नई दिल्ली। राजधानी में आम लोग ही नहीं सांसद भी सुरक्षित नहीं है। रविवार रात बदमाशों ने एक महिला सांसद को ही अपना शिकार बना डाला। अति सुरक्षित हैली रोड इलाके में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की महिला सांसद के गले से सोने की चेन झपट ली गई। वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना के मद्देनजर मिली शिकायत पर पुलिस ने बारा खम्भा रोड थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात बीती रात करीब दस बजे की है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद रेनुका सिन्हा रात को हैली रोड स्थित बंगाल भवन के बाहर जैसे ही निकली, बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उनकी चेन झपट ली और फरार हो गए। झपटमारी की शिकार हुई सांसद घटना में मामूली रूप से जख्मी भी हो गई। इस वारदात ने नई दिल्ली जिला में कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। अभी तक की जांच में पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी एकत्रित नहीं कर सकी है। पुलिस की कई टीमें झपटमारी की वारदात करने वाले बदमाशों के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। रेनुका पश्चिम बंगाल में कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। बाराखंभा रोड थाना क्षेत्र की घटना

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: