भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में ‘एंटी शिप मिसाइल’ का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की ओर से शुक्रवार को एंटी शिप मिसाइल दागी गई। नौसेना ने गाइडेड मिसाइल कार्वेट आईएनएस कोरा की मदद से मिलाइल को दोगा। बंगाल की

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की ओर से शुक्रवार को एंटी शिप मिसाइल दागी गई। नौसेना ने गाइडेड मिसाइल कार्वेट आईएनएस कोरा की मदद से मिलाइल को दोगा। बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना ने अपना परीक्षण किया। यह मिसाइल सही सटीकता के साथ अधिकत सीमा तक लक्ष्य को मारती है।
एक अधिकारी ने इसपर बताया कि, इससे पहले भारत की समुद्रिक रणनीतिक तत्परता जाहिर होती है, मिसाइल ने सटीकता के साथ अधिकतम दूरी पर लक्ष्य को भेदा। नौसेना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल कॉरवेट आईएनएस कोरा ने जहाज रोधी मिसाइल की फायरिंग कर सटीकता के साथ अधिकतम दूरी पर लक्ष्य को भेदा।
बताते चलें कि, पिछले सप्ताह नौसेना ने अरब सागर में कहीं घातक सटीकता के साथ एक डूबते हुए जहाज को नष्ट करने वाले जहाज रोधी मिसाइल का वीडियो जारी किया था। यह मिसाइल मेग अभ्यास के हिस्से के रूप में फ्रंटलाइन कॉरवेट आईएनएस प्रबल से फायर किया गया था। इस दौरान लड़ाकू विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य के साथ कई लड़ाई जहाज, हमले करने वाले हेलीकॉप्टरस लड़ाकू विमान और अन्य नौसेना के हथियारों को शामिल किया गया था।
पूर्वी लद्दाख में तनाव के बीच चीन को संदेश देने के लिए भारतीय नौसेना ने हिंग महासागर क्षेत्र में जवानों की तैनाती काफी बढ़ा दी है। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान भारतीय नौसेना ने कई संयुक्त नौसेन्य अभ्यास में हिस्सा लिया है। इसके साथ ही, भारत ने जापान की नौसेना के साथ 26 सितंबर से 28 सितंबर के बीच तीन दिवसीय अभ्यास किया था।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: