ऐसा माना जाता है कि महिलाओं को क्लीन सेव मर्द ही पसंद आते हैं। खासकर पत्नियों के बारे में जो अपने पति को क्लीन सेव देखना पसंद करती हैं। ऑस्ट्र
ऐसा माना जाता है कि महिलाओं को क्लीन सेव मर्द ही पसंद आते हैं। खासकर पत्नियों के बारे में जो अपने पति को क्लीन सेव देखना पसंद करती हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने कुछ समय पहले ही मूंछ रखना शुरू किया था और उनकी शानदार मूंछ जल्द ही क्रिकेट प्रशसंकों में लोकप्रिय भी हो गई। लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार की खबर के मुताबिक जॉनसन की पत्नी जेसिका जॉनसन को उनकी मूंछे पसंद नहीं थी। वह चाहती थी कि उनके पति एक बार फिर क्लीन सेव हो जाएं। इसलिए उन्होंने खुद ही एक रेजर से अपनी पति की मूँछ सेव कर दी।
आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल जॉनसन ने एक हेल्थ चैरेटी इवेंट के लिए पैसे जुटाने के मकसद से मूंछे बढ़ाना शुरू किया था। लेकिन जॉनसन ने अपनी पत्नी जेसिका की इच्छा का सम्मान करते हुए मूंछें हटा ली। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत शानदार रहा। मुझे अपनी मूंछ के साथ काफी मजा आया। साथ ही उन्होंने मूंछ हटने पर खुशी भी जाहिर की। तेज गेंदबाज के मुताबिक उन्होंने यह मूंछ रखकर एक संस्था के लिए 40 हजार डॉलर की कमाई की। लेकिन उन्होंने कहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए एक बार फिर अपनी मूंछे बढ़ाएंगे।

COMMENTS