Politics

आप के विधायक पर छेड़खानी का आरोप

0
Please log in or register to do it.

 

दिल्ली।आम आदमी पार्टी के सीमापुरी से नवनिर्वाचित विधायक धर्मेन्द्र कोली पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीमापुरी के भूतपूर्व विधायक वीर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि “जीत के जश्न में ये लोग शराब पी कर मेरे घर के पास आ कर पटाखे चला रहे थे और घर में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़खानी के लिए घुसे।” पूर्व विधायक वीर सिंह धीमान की पत्नी ने सीमापुरी थाने में केस दर्ज करवा दिया है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि “धर्मेद्र कोली अपने विजय जुलूस के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी की और शराब की बोतलें भी फेंकी गयी। 

 

पर विधायक धर्मेन्द्र कोली इन सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए इसे राजनीतिक साज़िश बता रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि पूर्व विधायक अपनी जबरदस्त हार से बौखला गए हैं, इसलिए इसतरह के आरोप लगा रहे हैं। वही आम आदमी पार्टी का कहना है कि मुकदमा बिलकुल झूठा लग रहा है क्यूंकि ये सबकुछ दिन के वक़्त हुआ है और मुकदमा रात में दर्ज करवाया गया है। अगर धर्मेन्द्र कोली पर आरोप सही पाए गए तो कारवाई होगी। अब देखना ये है कि जन आन्दोलन से उभर के आयी एक पाक-साफ़ पार्टी इस मामले पर क्या रूख लेती है।
जय हो का डिजिटल पोस्टर
छत्तीसगढ़ विधानसभा : कौन जीता, कौन हारा?

Your email address will not be published. Required fields are marked *