Entertainment Politics राज्य

मंदिर संग्राम: महाराष्ट्र सीएम पर कंगना का वार, कहा- बाबर सेना से भी बुरा बर्ताव कर रही ‘गुंडा सरकार’

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: महाराष्ट्र में मंदिर खोलने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके साथ ही इसपर सियासत जारी हो गया और अब बॉलीवुड की क्वीन और इन दिनों अपने बयान की वजह से चर्चा में छाई हुई कंगना रनौत भी इसमे कूद पड़ी हैं। 
कंगना ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को गुंडा सरकार बताते हुए कहा है कि, सोनिया सेना, बाबर सेना से भी बुरा व्यवहार कर रही है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया साईट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, यह जानकर अच्छा लगा कि माननीय गवर्नर महोदय ने गुंडा सरकार से पूछताथ की है। गुंडों ने बार और रेस्तरां खोले हैं, 
बताते चलें कि, बीजेपी कार्यकर्ताओं के सिद्धिविनायक मंदिर के सामने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी बंड पड़े धर्मस्थलों को खुलवाने को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है। कोश्यारी ने अपने पत्र में लिखा कि, दुर्भाग्य है कि उस मशहुर ऐलान के चार महीने बाद भी आपने एक बार फिर पूजा स्थानों पर लगा बैन बढ़ा दिया है। यह विडंबना है कि एक तरफ सरकार ने बार, रेस्टोरेंट और समुद्री बीच खोल दिए हैं वहीं दूसरी तरफ देवी-देवता लॉकडाउन में रहने को अभिशप्त हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

हाथरस केस: यूपी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, पीड़िता परिवार और गवाहों को दी जा रही तीन स्तरीय सुरक्षा
JDU ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 15 नेताओं को निकाला, छह साल तक पार्टी की सदस्यता रद्द

Your email address will not be published. Required fields are marked *