Politics

कांग्रेस का आखिरी दांव

0
Please log in or register to do it.
शुक्रवार को राज्यसभा में लोकपाल बिल
खबर है कि सरकार शुक्रवार को राज्यसभा में लोकपाल बिल पेश कर सकती है। जबकि सोमवार को इस पर बहस होने के आसार हैं। बिल पर बहस के लिए 6 घंटे का वक्त तय किया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा में ये बिल पहले ही पास हो चुका है।

इससे पहले बीजेपी ने सरकार पर सत्र स्थगित करने की साजिश का आरोप लगाया था। लेकिन संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने साफ किया कि सरकार लोकपाल बिल को इसी सत्र में पास कराने को लेकर प्रतिबद्ध है

और ऐसे में सत्र क अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का प्रश्न ही नहीं उठता।

आसान नहीं सरकार की राह
लोकपाल बिल को लेकर विपक्ष के तेवर तो सरकार को झेलने ही पड़ेगे लेकिन सरकार की सहयोगी पार्टियां भी अब बिल को लेकर मुखर होने लगी हैं। समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को बेवकूफ बना रही है। उन्होंने कहा कि वो इस बिल का विरोध करेंगे।
तेज हुई जनलोकपाल की मांग
समाजसेवी मेधा पाटकर ने रालेगण सिद्धी पहुंचकर अन्ना हजारे से मुलाकात की। मेधा पाटकर ने कहा कि सरकार  को जल्द ही जनलोकपाल पास करना चाहिए।
अन्ना के आन्दोलन में टीम केजरीवाल
अरविन्द केजरीवाल भले ही बुखार की वजह से रालेगण ना जा पाएं हों लेकिन अरविंद ने द्वीट कर कहा है कि उनका दिल रालेगण में ही है। उधर टीम केजरीवाल से कुमार विश्वास, संजय सिंह और गोपाल राय रालेगण पहुंचे ये ही नहीं उन्होंने अण्णा से मंच भी साझा किया। कुमार विश्वास ने कहा कि अण्णा का आदेश उनके लिए किसी अध्यादेश से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अण्णा जिस दिन कह देंगे उसी दिन पार्टी भंग हो जाएगी। उधर खबर है कि गोपाल राय शुक्रवार से अण्णा के साथ अनशन पर बैठ सकते हैं।
यूपी सरकार को हाई कोर्ट का झटका
'प्लैटफॉर्म' के लिए रणवीर सिंह का फोटोशूट

Your email address will not be published. Required fields are marked *