आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व फौजी की पत्नी को रविवार की शाम घर के सामने जिंदा जला दिया गया। आनन-फानन में पति और पड़ोसी महिला को अस्पताल ले गए
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व फौजी की पत्नी को रविवार की शाम घर के सामने जिंदा जला दिया गया। आनन-फानन में पति और पड़ोसी महिला को अस्पताल ले गए जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। यहां पर झगड़े की शुरुआत बच्चों की लड़ाई से हुई थी, लेकिन ये इतना बढ़ा कि एक पक्ष के दबंगों ने दूसरे पक्ष की महिला को जिंदा जला दिया।
यह मामला के आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के पुष्पांजलि इको सिटी कॉलोनी का है। कहा जा रहा है कि, पूर्व फौजी अनिल की पत्नी घर के सामने खड़ी थी तभी कुछ लोग आए और उनके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी आग लगाने के बाद वो वहां से भाग निकले। उनकी चीख-पुकार सुनकर पति पूर्व फौजी अनिल और पड़ोसी दौड़ कर मौके पर पहुंचे। महिला के दोनों मासूम बच्चे भी बाहर आ गए। जैसे तैसे आग बुझाई गई, पति और पड़ोसी महिला को लेकर इलाज के दिल्ली तक गए।
इलाज के दौरान महिला की मौत गई। घटना बाद कॉलोनी में रहने वाले परिवार बेहद आक्रोशित हैं उनका कहना है कि 5 दिन पहले पूर्व फौजी अनिल कुमार के बेटे और कॉलोनी में रहने वाले भारत खरे के बेटे के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद भरत खरे ने पूर्व फौजी अनिल कुमार के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया था। कालोनीवासियों का कहना है कि मामले में समझौते के लिए भरत खरे के घर मे पंचायत रखी गई थी। पंचायत में भरत खरे के एक दर्जन से ज्यादा रिश्तेदारों के साथ। पूर्व फौजी अनिल कुमार और कॉलोनी सोसाइटी के लोग मौजूद थे। समझौता करने के एवज में भरत खरे ने 10 लाख रुपये मांगे। पूर्व फौजी अनिल कुमार ने असमर्थता जताते हुए माफ़ी मांग ली।
बात नहीं बनने पर सोसयटी के लोग घर वापस आ गए। इसी बीच पूर्व फौजी अनिल की पत्नी को दबंगों ने आग लगा दी। भरत खरे और उसके घर पर आए उनके समर्थकों, रिश्तेदारों पर आरोप लग रहा है। कॉलोनी के लोग भी भरत पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के बयान दर्ज किए। घटना में चार लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी भरत खरे और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS