Crime राज्य

हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए SIT को मिला 10 दिन का अतिरिक्त समय

0
Please log in or register to do it.

हाथरस सामूहिक दुष्कर्म (Hathras Case) को लेकर इस वक्त पूरे देश में आक्रोश का माहौल है, विपक्ष यूपी सरकार पर जमकर निशाना साध रही है तो वहीं, अब इस मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) को 10 दिन का और समय दिया गया है।
इसकी पुष्टि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने करते हुए कहा है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशोंके बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) को अपनी रिपोर्ट देने का समय 10 दिन बढ़ा दिया गया है।
बताते चलें कि, हाथरस दुष्कर्म और मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी को पहले सात दिन का समय दिया गया था, जो कि आज पूरा हो गया है। एसआईटी टीम ने जांच के लिए 10 दिन का समय अतिरिक्त मांगा था, जिसे यूपी सरकार को मंजूरी मिल गई है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Bihar Election 2020: JDU ने जारी की 115 उम्मीदवारों की सूची
शाहीन बाग मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक नहीं हो सकता प्रदर्शन

Your email address will not be published. Required fields are marked *