Entertainment

Song: ‘सूरज पे मंगल भारी’ का पार्टी सॉन्ग ‘बसंती’ रिलीज, मनोज बाजपेयी ने अपने ठुमकों से लगाया चार चांद

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: लॉकडाउन और कोरोना काल में फिल्म इंडस्ट्री भी काफी प्रभावित हुई थी, लेकिन अब एक बार फिर से दर्शक झूमने के लिए तैयार हो गए हैं। और अब मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ (Suraj Pe Mangal Bhari) का एक पार्टी सॉन्ग ‘बसंती (Basanti) रिलीज हो चुका है। और रिलीज होते ही इसे 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
इस गाने में करिश्मा तन्ना के साथ मनोज बाजपेयी भी डांस मूव्स करते नजर आ रही हैं। इन कलाकरों के साथ साथ अभिषेक बैनर्जी भी डांस में कड़ा मुकाबला दे रहा है। यह ट्रैक बॉलीवुड डांस नंबर्स में करिश्मा का पहला सॉन्ग है। शिमरी रेड गाउन में सजी करिश्मा बेहद ही हॉट और खूबसूरत लग रही हैं।
मनोज बाजपेयी की एक्टिंग का दिवाना तो हर कोई ही है, और हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, वह फिल्मों में अधिक डांस एक्सप्लोर करना चाहते हैं। मनोज बाजपेयी काफी लंबे समय के बाद इस फिल्म में डांस करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि, मैं और ज्यादा फिल्मों में डांस एक्सप्लोर करना पसंद करूंगा, लेकिन मेरी पसंद की फिल्मों में इसकी गुंजाइश कम थी। मैने बसंती की आकर्षक बीट्स डांस करते खुब इंन्जॉय किया।
इसके आगे अभिनेता ने कहा कि, मैं डांस का कोई बड़ा दिवाना नहीं हूं, लेकिन मैं बुरा नहीं मानता जब इसके माध्यम से कहानी कहने में सुविधा मिलती है तो, कुल मिलाकर मेरे लिए ये समय काफी अच्छा था। उम्मीद करता हूं कि मेरे द्वारा दिए गए इस छोटे से सरप्राइज का लोग आनंद लेंगे। बताते चलें कि इस फिल्म में मनेज बाजपेयी के अलावा दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख, अन्नू कपूर और भी कई कलाकार अहम भूमिक में नजर आएंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



मायावती का बड़ा ऐलान, राज्यसभा चुनावों में सपा को हराने के लिए भाजपा का भी थाम सकती हैं हाथ
बिहार चुनाव: पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला, कहा- इस बार दशहरे पर पीएम मोदी का पुतला जलाया गया

Your email address will not be published. Required fields are marked *