2:35 PM कृषि भवन के पास आप समर्थकों के पथराव से दिल्ली पुलिस के दो जवान घायल।
02.30 PM सिसोदिया ने कहा कि यह लड़ाई बलात्कारियों से है। केजरीवालजी की तबीयत बिलकुल ठीक है। दिल्ली का चुना गया मुख्यमंत्री कहे कि दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ को सस्पेंड करो और जनता भी यही कहे, तो क्या होना चाहिए? यह इसी बात की लड़ाई है। अब तक की राजनीति ने इन अपराधियों को पनाह दी है। लेकिन अब राजनीति बदल रही है।
02:18 PM दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे बैरिकेड न तोड़ें और कानून अपने हाथ में न लें।
02.15 PM दिल्ली पुलिस और आप समर्थकों में टकराव। पुलिस पर पत्थर फेंके।
02.15 PM दिल्ली के कृषि भवन के पास पुलिसकर्मियों पर पथराव।
02:05 PM जनता दल-यू के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि केजरीवाल जो कर रहे हैं वो सही नहीं है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए। जनता ने उन्हें इसलिए नहीं चुना है।
02:00 PM दिल्ली के परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डीएमआरसी से गुजारिश की है कि वे धरने के मद्देनजर बंद गए चारों मेट्रो स्टेशनों को खोल दे।
01:55 PM मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धरने के लिए 24 जनवरी तक का मिल सकता है समय।
01:50 PM दिल्ली पुलिस के हवाले से मिली खबर के मुताबिक केजरीवाल और उनके समर्थकों पुलिस जबरदस्ती नहीं उठाएगी।
01:45 PM रेल भवन के पास भाजपा के मोर्चे को रोका। भाजपा नेता विजय गोयल सहित 200 समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
01:35 PM धरना स्थल पर ही बैठ कर फाइलें निपटा रहे हैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया। अधिकारी लेकर पहुंच रहे हैं फाइलें।
01:15 PM समाजवादी पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने आम आदमी पार्टी के धरने को सही बताया है।
11:45 केजरीवाल के धरने के बाद केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। गृहमंत्रालय की बैठक में पुलिसकर्मियों को निलंबित न करने का फैसला किया गया है।
8:01 PM सुशील कुमार शिंदे के घर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
7:34 PM दिल्ली पुलिस कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है। आप हमसे भिड़ने में लगे हैं और दिल्ली में रेप और वेश्यावृति को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं?: संजय सिंह
7:14 PM दिल्ली को एक सरकार चाहिए, ना कि अराजकता @ArunJetly
6:40 PM केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि, “इनके सरकार चलाने पर सवाल है। ये दिखाता है कि ये आंदोलन करने में माहिर हैं लेकिन सरकार चलाने में गंभीर नहीं है।”
6:30 PM दिल्ली पुलिस ने परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज को छोड़ा। सौरभ घटनास्थल पर पहुंचे
6:25 PM केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि “आम आदमी पार्टी को पता है कि वो अपने वादों को पूरा नहीं कर सकती इसीलिये वो लोग ये नाटक कर रहे हैं। दिल्ली में आप समर्थकों ने आतंक मचा रखा है उन्होंने मुझे भी रोकने की कोशिश की।”
6:21 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धरनास्थल से ही सरकारी काम-काज को निपटाया और दस्तावेज़ों पर दस्तख़त किया।
6:16 PM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया “किस आधार पर विधायक अखिलेश त्रिपाठी को पीटा गया? और क्यों मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया?”
6:14 PM जनता कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में सबक सिखाएगी: अरविंद केजरीवाल
5:47 PM दिल्ली के परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया
5:45 PM घायल अखिलेश पति त्रिपाठी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया
5:44 PM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि उनके विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को पुलिस ने बुरी तरह पीटा
5:43 PM आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके ऊपर बंदूक की बट से हमला किया। उन्हें छाती पर बंदूक की बट से मारा। त्रिपाठी का कहना था कि उन्होंने कहा भी कि वो आम आदमी पार्टी के विधायक हैं फिर भी उनकी नहीं सुनी गई
5:43 PM प्रधानमंत्री निवास 7 रेस कोर्स पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
5:33 PM दिल्ली पुलिस ने आप समर्थकों को हिरासत में लेना शुरू किया
5:30 PM समर्थकों को हिरासत में लेने के लिए डीटीसी बसें बुलाई गईं
2:30 PM ‘आप’ के प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस जनता के लिए काम नहीं करती। दिल्ली पुलिस को जनता के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए।
2:00 PM खबरें आ रही हैं कि अरविंद केजरीवाल को रेल भवन से हटना होगा। धरने के लिए केजरीवाल को दूसरी जगह जाना होगा। रेल भवन के पास धरने की इजाजत नहीं है। 10 दिन रेल भवन के पास धरना नहीं दे सकते।
1:29 PM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दस दिन तक धरने की तैयारी से आए हैं और धरना स्थल से ही उनकी सरकार चलेगी।
1:10 PM गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।
12:10 PM अरविन्द केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल के साथ रेल भवन के पास एक पार्क में जमा हो चुके हैं। यहाँ से वो जनता और मीडिया को सम्बोधित करेंगे









