आम आदमी की तरह गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली। हमेशा आम आदमी की बात करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में उन्हीं की तरह हिस्सा लेने का मन बनाया है। एक दैनिक

नई दिल्ली। हमेशा आम आदमी की बात करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में उन्हीं की तरह हिस्सा लेने का मन बनाया है। एक दैनिक अखबार के अनुसार केजरीवाल इस बार दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस पर आम लोगों के बीच में बैठ कर ही परेड देखेंगे। केजरीवाल के इस फैसले से दिल्ली पुलिस परेशान हो गयी है। गौरतलब है कि इससे पहले आईबी एक आतंकी गुट द्वारा केजरीवाल को अगवा करने की साजिश की आशंका जता चुकी है।

पार्टी ने माना, गिरती जा रही है ‘आप’ की लोकप्रियता

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए 26 जनवरी परेड के दौरान वीआईपी इनक्लोजर वी-1 में बैठने की सुविधा होती है। इस इनक्लोजर में आमतौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भारत सरकार के विदेशी मेहमान बैठते हैं। केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस की पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि केजरीवाल आम जनता के बीच बैठते हैं तो उनके आस-पास दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। फिलहाल दिल्ली सरकार के एक सूत्र से मिले इस इनपुट पर पुलिस को अभी मुख्यमंत्री कार्यालय से ऐसी कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। लेकिन इनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी का मानना है कि ये बस राजनैतिक स्टंट है औ कुछ नहीं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: