Cricket

क्या बारिश ने बचा ली भारत की लाज?

0
Please log in or register to do it.

 

सेंचुरियन। भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका के बीच 3 वन डे मैचों की सीरीज़ 2-0 से खत्म हो गई और भारत का आखरी मैच भी जीतना का सपना बारिश में धूल गया, या यूं कहें जिस तरह से टीम इंडिया ने अफ्रीकी दौरे में प्रदर्शन किया उससे 3-0 से अफ्रीका के सपने को बारिश से धो दिया।
तीसरे वन डे में टॉस जीतकर अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और एक बार फिर भारत के सामने जीत के लिए 302 रन की चुनौती रख दी। एक बार फिर लचर भारतीय गेंदबाजी अफ्रीकी आंधी डी कॉक को रोकने में नाकाम रही और कॉक ने शानदार खेल दिखाते हुए सीरीज़ में लगातार तीसरा शतक भी जड़ दिया। हांकी ईशांत शर्मा ने 4 विकेट हासिल किए जबकी 3 विकेट शमी ने झटके और उमेश को एक विकेट मिला लेकिन अफ्रीका को रोकने के लिए ये भी काफी नहीं था। अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 301 रन बना दिए।
हालांकी बारिश की वजह से भारतीय पारी की शुरूआत भी नहीं हो सकी लेकिन डी कॉक के शानदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ सीरीज़ के अवार्ड से नवाजा गया।
कॉक ने भारतीय गेंदबाज़ों को बनाया मुर्गा !
टूटने की कगार पर जद यू

Your email address will not be published. Required fields are marked *