बीमारी से नहीं मरीं सुनंदा, शरीर पर चोट के निशान – डॉक्टर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरुर की पत्नी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर प

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरुर की पत्नी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर पाया गया है कि सुनंदा पुष्कर की मौत अप्राकृतिक थी और उनके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गये हैं। 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में तीन डॉक्टरों की टीम ने सुनंदा पुष्कर का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम एसडीएम की निगरानी में किया गया और इसकी विडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम के तुरंत बाद डाक्टर ने बताया कि सुनंदा पुष्कर की मौत असामान्य है और उनके शरीर पर ज़ख़्म के निशान मिले हैं साथ ही ये भी बताया गया कि उनके शरीर में ज़हर नहीं मिला है। 
तीन डॉक्टरों की टीम की अगुवाई कर रहे डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम में असामान्य मौत पाये जाने के बाद अब बायोलॉजिकल जांच होगी, जिसमें 2-3 दिन लग सकते हैं और उसके बाद ही मौत की असली वजह को सामने रखा जा सकेगा।
हालांकि अब इतना तय है कि सुनंदा की मौत किसी बीमारी से नहीं हुई बल्कि ये एक अननेचुरल डेथ है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: