Politics

मोदी से नहीं मिल सके केजरीवाल, काफिले को पुलिस ने बीच में ही रोका

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। गुजरात दौरे पर गए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर चौतरफा हमला बोल दिया है। उन्होंने मोदी के विकास के दावे को झूठा बताते हुए कहा कि हम इन बातों पर चर्चा करने के लिए नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहे थे, पर उन्हें इस मुलाकात के लिए समय नहीं दिया गया। जानकारी के मुताबिक उनके काफिले को बीच में ही रोक दिया गया।

केजरीवाल का सरकारी बंगला विवाद गहराया

इससे पहले केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने पूरे देश में गुजरात में विकास का ढिंढोरा पीटा है लेकिन कहां है विकास, देखने में कुछ नजर नहीं आ रहा। सरकारी विभागों में भारी भ्रष्टाचार है, किसानों की जमीने छीनी जा रही है, सब हवा हवाई है। सिर्फ बड़े और धनी लोगों का विकास हो रहा है। गरीब और आम आदमी बदहाल हैं।
केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने मोदी से पूछने के लिए 16 सवालों की सूची बनाई है। वे इन जवाबों के लिए मोदी से मिलना चाहते थे, पर उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। फिलहाल वे मोदी से नहीं मिल पाएंगे। गौरतलब है कि केजरीवाल गुजरात के तीन दिन के दौरे पर हैं।
केजरीवाल का मोदी से 16 सवाल 
केजरीवाल ने मोदी से 16  पूछा है। सवालों की फेहरिस्त कुछ इसप्रकार है… आपके शासन काल में कृषि उत्पादन मे कमी आई है। तो किस आधार पर आप कह रहे हैं कि कृषि दर 121 पर्सेंट से बढ़ रही है। आप दावा करते है कि गुजरात में भ्रष्टाचार खत्म किया है। लेकिन गांवों और नगरों में छोटे कामों के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती है। बाबू भाई बोखारिया और सोलंकी आज भी आपके मंत्रिमंडल में हैं। क्या गुजरात में और कोई ईमानदार नहीं मिला मंत्री बनाने को।
अंबानी के दामाद को भी आपने मंत्री बना दिया। युवाओं को ठेके की नौकरी पर रखकर शोषण किया जा रहा है। 5300 रुपये हर महीने देते हैं। अच्छी शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। गुजरात के स्कूलों के हाल बुरे हैं। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में विकास के बढ़-चढ़कर दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हमने पिछले दो दिनों में पाया कि यहां ठीक इसके उलट है। मोदी सरकार ने सोलर पावर सस्ते दामों पर बेच दिए।
केजरीवाल ने कहा कि मोदी कहते हैं कि गुजरात में भ्रष्टाचार नहीं है लेकिन लोगों से बात करके हमें पता चला कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार फैला है। आप ऐसे दावे कैसे कर सकते हैं। हम मोदी से पूछना चाहते हैं कि क्या वो केजी बेसिन से निकली गैस के दाम बढ़ाएंगे। हमने पाया कि मोदी के कई दावे पूरी तरह झूठे हैं।
छोटे उद्योगों को बंद किया गया है। ये किस तरह का विकास है। सरकारी दफ्तरों में बहुत ज्यादा करप्शन है। बाबू बुखारिया और पुरुषोत्तम सोलंकी जैसे दागी मंत्री सरकार का हिस्सा कैसे बने हुए हैं। ये नेता भ्रष्ट हैं और इनके खिलाफ कई मामले लंबित हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
केजरीवाल का सरकारी बंगला विवाद गहराया
लालू ने जारी की राजद की लिस्ट, पत्नी और बेटी को दिया टिकट

Your email address will not be published. Required fields are marked *