Entertainment

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के ट्वीट पर दीपिका पादुकोण ने किया बवाल

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। किसी न्यूज़ वेबसाइट या फिर किसी फिल्मी अखबार के लिए फिल्म सेलिब्रिटी के जिस्म की नुमाइश कोई बड़ी बात नहीं है. इस कारण अखबार को अच्छी-खासी लोकप्रियता भी मिल जाती है. लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया के ट्वीटर अकाउंट पर दीपिका पादुकोण की एक फोटो और उसपर किये गए कमेंट ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लिए मुसीबत खड़ी कर चुका है. 


दरअसल टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने ट्वीटर अकाउंट के एंटरटेनमेंट सेक्शन में कल एक तस्वीर लगाई और उसके निचे लिख दिया “ओह माई गॉड, दीपिका पादुकोण का क्लीवेज शो.” बस फिर क्या था, ट्वीटर पर ही ज़बरदस्त बवाल छिड़ गया. इतना ही नहीं दीपिका ने उसी न्यूज़ पर रीट्वीट किया “हाँ , मैं औरत हूँ. मेरे पास स्तन (Breast) और अर्धस्तन (Cleavage) है तो तुम्हे क्या परेशानी है?” 


लेकिन ये लड़ाई यही पर ख़त्म नहीं हुई, दीपिका के समर्थन में फिल्म इंडस्ट्री और पत्रकारिता के साथ साथ आमलोग भी शामिल हो गए और सब इसकी आलोचना करने में जुट गए. अब तो दीपिका के समर्थन में ट्वीटर पर एक पेज भी बन गया है  #IStandWithDeepikaPadukone के नाम से। 


 


बवाल बढ़ता देख टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने भी पाला बदलते हुए रीट्वीट करते हुए कहा कि “ये तो सिर्फ प्रशंसा थी, आप इसमें बहुत सुन्दर दिख रही हैं और बाँकी सब भी यही जानते हैं.”


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

उपचुनाव में मोदी मैजिक गायब, नतीजे LIVE:
चीनी सैनिकों ने भारत के 100 जवानों को घेरा

Your email address will not be published. Required fields are marked *