Crime राज्य

हाथरस कांड: CBI ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

0
Please log in or register to do it.

हाथरस: रविवार को हाथरस कांड (Hathras Case) मामले में सीबीआई (Central Bureau of Investigation) की गाजियाबाद शाखा ने हाथरस के चंपदा थाने में दर्ज एफआईआर को अपने यहां दर्ज कर लिया है। जल्द ही सीबीआई की एक टीम गाजियाबाद से हाथरस पहुंच रही है। सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को हाथरस कांड की जांच अपने हाथ में ले ली थी। इस मामले में योगी सरकार ने केंद्र से सिफारिश की थी कि अधिसूचना में कहा गया है कि जांच एजेंसी की एक उपयुक्त ब्रांच बनाई गई है। अभी तक इस मामले की जांच यूपी पुलिस की एसआईटी कर रही थी, जिसने जांच के लिए अभी 10 दिन का वक्त और मांगा था। अधिकारियों ने कहा कि, सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच के अलावा यूपी सरकार ने सीबीआई से इस मामले में जातीय दंगे, हिंसा भड़ंकाने और मीडिया व राजनीति के कुछ धड़े की ओर से दुष्प्रचार की आपराधिक साजिश की जांच की भी मांग की है।
गौरतलब है कि, 14 सिंतबर को चार युवकों ने कथित रूप से 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

पटना पहुंचे जेपी नड्डा, कुछ देर बाद बोधगया में करेंगे चुनावी रैली
गोंडा- पुजारी को मारी गोली, मंदिर की 100 बीघा जमीन पर दबंगों की नजर

Your email address will not be published. Required fields are marked *