ग़ाज़ियाबाद। आरुषि-हेमराज मर्डर केस में सीबीआई की विशेष कोर्ट से आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे तलवार दंपति ने रविवार को डासना जेल में अपनी
ग़ाज़ियाबाद। आरुषि-हेमराज मर्डर केस में सीबीआई की विशेष कोर्ट से आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे तलवार दंपति ने रविवार को डासना जेल में अपनी 27वीं शादी कि सालगिरह मनाई। इस नामचीन डेंटिस्ट दंपति की यह पहली ऐसी सालगिरह रही होगी, जो इन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे समय में सलाखों के पीछे मनाई।
19 जनवरी रविवार को दोहरे हत्याकांड के मामले में उम्रकैद की सज़ा काट रहे देश की इस नामचीन डेंटिस्ट दंपति की 27वीं शादी की सालगिरह थी। अपने घर और फाइव स्टार होटल में अपनी मैरिज एनीवर्सरी को दोस्तों और परिजनों के साथ सेलिब्रेट करने वाली तलवार दंपति ने शादी की 27वीं सालगिरह डासना जेल के अंदर बने पार्क में मनाई।
जेल सूत्रों की मानें तो दोनों को सिर्फ 45 मिनट के लिए खुले पार्क में मिलवाया गया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को मैरिज एनीवर्सरी की बधाई दी, मगर उनकी आंखें आंसुओं से भर आईं। रविवार सुबह उठकर नूपुर और राजेश ने अपने-अपने बैरकों में भगवान का नाम लिया। नूपुर ने दुर्गा चालीसा का पाठ किया। मैरिज एनीवर्सरी के चलते तलवार दंपति के कुछ परिजन भी डासना जेल में उनसे मिलने पहुंचे थे।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS