Politics

थर्ड ग्रेड,वाहियात और बदबूदार है ‘आप’-सलमान

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। भले ही दिल्ली में कांग्रेस और आप ने मिलकर सरकार बनाई हो लेकिन एक दूसरे को नीचा दिखाने में दोनों को ही गुरेज नहीं हैं। तभी तो दिल्ली में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी को समर्थन दे रही कांग्रेस के नेता अब ‘आप’ पर निशाना साध रहे हैं। इस बार कांग्रेस के दिग्गज नेता और केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने निशाना साधते हुए खूब खरी-खरी सुनाई। सलमान खुर्शीद ने कहा कि ‘आप’ में थर्ड ग्रेड, वाहियात और बदबूदार लोग भरे हुए हैं।
सलमान खुर्शीद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अराजकता देश में सालों से चली आ रही व्यवस्था को नष्ट कर देगी। कड़े शब्दों में सलमान खुर्शीद ने कहा कि ‘आप’ में थर्ड ग्रेड, वाहियात और बदबूदार लोग भरे हुए हैं। आपको बता दें की सलमान ने ये बयान एक निजी चैनल से बातचीत में दिया।
सलमान खुर्शीद केजरीवाल के उस बयान से खफा थे जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कहीं मुकाबले में ही नहीं है। इधर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के गठजोड़ को चोट पहुंचाई है। इसलिए सलमान ऐसे बयान दे रहे हैं।
बिन्नी का धमाका, तानाशाह हैं केजरीवाल, कांग्रेस से सांठगांठ !
ACP ने कानून मंत्री से कहा, You are crossing your limit.

Your email address will not be published. Required fields are marked *