नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुमित्रा महाजन लोकसभा की अगली अध्यक्ष होंगी। दरअसल लोकसभा अध्यक्ष प
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुमित्रा महाजन लोकसभा की अगली अध्यक्ष होंगी। दरअसल लोकसभा अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरने का समय दोपहर बारह बजे तक था और तब तक जो सत्रह नामांकन पत्र आए और ये सभी सुमित्रा महाजन के पक्ष में थे। उनके प्रस्तावकों में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी हैं।
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ-साथ जिन अन्य पार्टी नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव किया है उनमें शिवसेना के अनंत गीत,लोक जनशक्ति पार्टी के रामविलास पासवान,माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मोहम्मद सलीम. तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय शामिल हैं।
शुक्रवार को चुनाव की औपचारिकता पूरी होने के बाद सुमित्रा महाजन के नाम की विधिवत घोषणा की जाएगी। वह मीरा कुमार के बाद देश की दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष होंगी। मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार आठवीं बार चुनाव जीतने वाली अत्यंत मृदुभाषी सुमित्रा महाजन को यह पद देने के मामले में भाजपा में एक राय थी।
सुमित्रा महाजन को पूरी पार्टी में स्नेह से सुमित्रा ताई कहकर पुकारा जाता रहा है और पूरे राजनीतिक फलक में उन्हें दलगत भावना से ऊपर उठकर समान आदर मिलता रहा है। लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर पिछले पांच वर्ष से सदन की कार्यवाही बहुत सहज और मिठास भरे अंदाज में चला रहीं मीरा कुमार के बाद लोकसभा को एक और सौम्य और विनम्र चेहरा मिलने जा रहा है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
COMMENTS