Cricket

कॉक ने भारतीय गेंदबाज़ों को बनाया मुर्गा !

0
Please log in or register to do it.
महज 13 वन डे खेलने के बाद तीन वन डे मैचों की सीरीज़ खेलना और वो भी दुनिया की नंबर वन वन डे टीम को खिलाफ अफ्रीकी बल्लेबाज़ डी कॉक के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी लेकिन दाद देनी होगी इस नए जूझारू बल्लेबाज़ की जिसने भारतीय टीम के गेंदबाज़ों को बौना साबित करते हुए ऐसा धमाका किया जिसकी गूंज माही एंड कंपनी की कानों में सालों सूनाई देगी।

सेंचुरियन। 3 वन डे मैचों की सीरीज़ और तीनों मैचों में शतक, कमाल कर दिया कॉक ने। किसी भी भारतीय गेंदबाज़ को ये नहीं पता चल सका की कॉक की कमज़ोरी है क्या और कॉक तो मानों ये सोच कर ही आए थे की इससे बेहतर मंच उनको खुद को साबित करने का नहीं मिलने वाला है।
लगातार तीन शतक लगाने वाले कॉक दुनिया के पांचवे बल्लेबाज़ बन गए इससे पहले ये कारनामा पाकिस्तान के ज़हीर अब्बास ने साल 1982 , उसके बाद पाकिस्तान के ही सईद अनवर ने 1993, अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने 2002, अफ्रीका के ही एबी डिविलियर्स ने 2010  और फिर क्विंटन डिकॉक ने 2013 में कर दिया है।
कैमरा रोटेट होने वाला फोन हुआ लांच
क्या बारिश ने बचा ली भारत की लाज?

Your email address will not be published. Required fields are marked *