देश

कल मोदी करेंगे स्टार्ट-अप इंडिया का आगाज़

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को विज्ञान भवन, नयी दिल्‍ली में ‘’स्‍टार्ट-अप इंडिया’’ अभियान का शुभारम्‍भ करेंगे। इस उद्घाटन समारोह का उद्देश्‍य देश के युवाओं की उद्यमिता की भावना का अभिनंदन करना है और इसमें देश – विदेश की शीर्ष स्‍टार्ट-अप कम्‍पनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी और संस्‍थापक हिस्‍सा लेंगे। 
प्रधानमंत्री इस अवसर पर आभासी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और स्‍टार्ट-अप उद्यमियों के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्‍टार्ट-अप कार्य योजना का लोकार्पण करेंगे और उपस्थित जन समुदाय को भी सम्‍बोधित करेंगे। 
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले, आयोजन स्‍थल पर दिन भर स्‍टार्ट-अप उद्यमिता पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इस विषय के विविध पहलुओं पर पैनल परिचर्चा आयोजित होगी। 
इस अवसर पर ‘’फेस-टू-फेस विद पॉलिसी-मेकर (नीति-निर्माताओं के साथ आमने-सामने)’’ विषय पर एक विशिष्‍ट प्रश्‍न एवं उत्‍तर सत्र (क्‍यू एंड ए) का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख मंत्रालयों और विभागों के सचिव- सरकार स्‍टार्ट-अप्‍स के लिए किस प्रकार अनुकूल माहौल तैयार करेगी, जैसे प्रश्‍नों के उत्‍तर देंगे। इसका उद्देश्‍य स्‍टार्ट-अप्‍स की प्रगति के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की सरकारी प्रतिबद्धता को दोहराना है। 
इस कार्यक्रम में श्री मासासोशी सान (संस्‍थापक एवं मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, सॉफ्ट बैंक) और श्री एडम नॉमैन (संस्‍थापक, वी वर्क) सरीखे ग्‍लोबल लीडर्स और उद्यम लगाने वाले पूंजीपतियों के साथ संवाद भी होगा। 
इस आयोजन का आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, आईआईआईटी और केंद्रीय विश्‍वविद्यालयों तथा भारत के 350 से ज्‍यादा जिलों में युवा समूहों के बीच सीधा प्रसारण किया जाएगा। 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

GOOD NEWS: सौर्य ऊर्जा में भारत की बड़ी उपलब्धि
POLITICS: इस मकर संक्रांति बीजेपी का खड़ा किया सारा ग्रह कट जाएगा: लालू

Your email address will not be published. Required fields are marked *