मैट्रो से मुख्यमंत्री बनने चले अरविंद

देश के इतिहास में  ये पहला मौका है जब मुख्यमंत्री बनने वाले किसी शख्स ने शपथ ग्रहण स्थल तक पहुंचने के लिए इतने आम और साधारण तरीके का इस्तेमाल कि

देश के इतिहास में  ये पहला मौका है जब मुख्यमंत्री बनने वाले किसी शख्स ने शपथ ग्रहण स्थल तक पहुंचने के लिए इतने आम और साधारण तरीके का इस्तेमाल किया है।

केजरीवाल कौशाम्बी मैट्रो स्टेशन से बाराखंभा की और रवाना हुए यहां से वो रामलीला मैदान पहुंचे जहां वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अरविंद के साथ मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास भी हैं।

इससे पहले आज सुबह से ही सभी की नज़रें अरविंद केजरीवाल के घर पर लगी थीं। सुबह साढ़े नौ बजे मनीष सिसोदिया वहां पहुंचे इसके बाद कुमार विश्वास भी आए। रामलीला मैदान में भी इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि वहां कुछ भी वीआईपी ना लगे। लोगों के लिए रामलीला मैदान के गेट सुबह 9 बजे के करीब खोल दिए गए थे यहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। आम आदमी पार्टी के सभी विधायक आम लोगों के बीच दिखाई देंगे ये ही नहीं इन विधायकों के परिजन भी आम लोगों के बीच ही बैठेंगे। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: