Muzaffarnagar । मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने की आत्महत्या, हॉस्पिटल कर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के बेगराजपुर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित बुजुर्

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के बेगराजपुर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने रात में करीब 2 बजे 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक कुछ दिन पूर्व ही हॉस्पिटल के आइसोलेट वार्ड में संक्रमित होने के कारण भर्ती हुआ था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक के परिजनों ने हॉस्पिटल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

Corona infected elderly commits suicide

मृतक के परिजन आत्महत्या का जिम्मेदार मेडिकल कॉलेज के दुर्व्यवहार को मान कर चल रहे हैं, परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व बुजुर्ग से हॉस्पिटल कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी को की थी। वहीं बुजुर्ग के परिजनों ने आत्महत्या करने पर हॉस्पिटल को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर हंगामा किया और मंसूरपुर थाने में हॉस्पिटल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है लेकिन घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने मामले में चुप्पी साध ली है। 
वहीं इस बाबत जब डीएम सेल्वा कुमारी जे से बात की तो उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की माने तो 5वीं मंजिल से कूदकर कोरोना संक्रमित ने आत्महत्या की है वार्ड में पता चला है कि फैमिली प्रॉब्लम चल रही थी अभी पूरे मामले की जांच चल रही है जांच के बाद कार्रवाई होगी। 
Corona infected elderly commits suicide
आपको बता दें कि हाल में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स पर दुर्व्यवहार करने के आरोप पहले भी लगे थे, जिसमें डीएम ने जांच के भी आदेश दिए गए थे लेकिन उस दौरान लीपापोती करके मामले को रफादफा कर दिया गया था। जिसके बाद आज फिर से इस तरह की घटना सामने आना अस्पताल की लापरवाही और मरीजों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को उजागर करने के लिए काफी है। बहरहाल अब देखना ये होगा कि इस बार बुजुर्ग के साथ हुए दुर्व्यवहार पर क्या कार्रवाई की जाती है। 
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: