संगकारा ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, सबसे तेज़ 11000 टेस्ट रन बनानेवाले बल्लेबाज़

चटगांव। श्रीलंकाई बल्लेबाज़ कुमार संगकारा ने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टेस्ट करियर में सबसे तेज़ 11000 रनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिय

चटगांव। श्रीलंकाई बल्लेबाज़ कुमार संगकारा ने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टेस्ट करियर में सबसे तेज़ 11000 रनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है अपने टेस्ट करियर की 208वीं पारी में जबकि वेस्टइंडीज़ के ब्रायन लारा ने ये कारनामा 213 पारियों में किया था, वहीं सचिन तेंदुलकर ने ये उपलब्धि 223वीं पारी में हासिल की थी। 


संगकारा ने चटगांव में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन अपने करियर का पहला तिहरा शतक भी जमाया। वो विदेशी धरती पर तिहरा शतक लगानेवाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज़ बने हैं। संगकारा ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने साल 2009 में भारत के ख़िलाफ़ अहमदाबाद में 275 रनों की पारी खेली थी। 
इसी के साथ संगकारा ने अपने टेस्ट करियर में 9वीं बार दोहरा शतक बनाने का भी रिकॉर्ड बनाते हुए ब्रायन लारा की बराबरी की है। ब्रायन लारा और संगकारा से ज़्यादा दोहरे शतक लगानेवालों में सर डॉन ब्रैडमैन का नाम है जिन्होंने अपने नाम किये हैं 12 दोहरे शतक।
खिलाड़ी
रन
मैच
पारी
सचिन
तेंदुलकर
15,921
200
 329
रिकी
पोंटिंग
 13,378
168
 287
जैक कालिस
 13,289
 166
 280
राहुल
द्रविड़
 13,288
 164
288
ब्रायन
लारा
 11,953
 131
 232
महेला
जयवर्धने
 11,308
 143
 239
शिवनारायन
चंद्रपॉल
 11,219
 153
 261
एल बॉर्डर
 11,174
 156
265
*कुमार संगकारा
 11,046
 122
 208
*संगकारा के 319 रनों की पारी तक अपडेटेड

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: