कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) के काफिले पर गुरुवार को हमला किया गया है। घोष पर यह हमला तब किया गया जब व
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) के काफिले पर गुरुवार को हमला किया गया है। घोष पर यह हमला तब किया गया जब वह अलीपुरद्वार जिले से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंके। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन कुछ गाड़ियों के शीशे फूट गए। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीति गरमा गई है। दिलीप घोष ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है।
दिलीप घोष (Dilip Ghosh) का काफिला जैसे से अलीपुरद्वार जिले में पहुंचा तभी सड़क किराने खड़ी भीड़ ने पत्थर फेंकने शुरु कर दिए। उनकी गाड़ी आगे निकल गई, जबकि इस हमले की चपेट में पीछे आ रही कई गाड़ियां आ गईं।
खबर है कि कालचीनी से विधायक विल्सन चंपामारी की गाड़ी बुरी तरह हमले में क्षतिग्रस्त हो गई। उन्हें भी चोटें आई हैं। ताबड़तोड़ बरसाए गए पत्थरों के साथ ही भीड़ से काफिले को काले झंडे भी दिखाए गए। बीजेपी नेताओं ने ममता सरकार पर हमले का आरोप लगाया है।
कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है
इस हमले के बाद दिलीप घोष ने कहा कि, मैं ठीक हूं, पीएम ने एक दिन पहले ही केंद्रीय कार्यालय से बंगाल के लिए चिंता व्यक्त की थी। हम लोग सभा करके लौट रहे थे। रास्ते में टीएमसी के गुंडे चिल्ला रहे थे। ईंटे फेंक रहे थे। भाजपा के साथ लोग हैं। कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। वही हमले करवा रहे हैं।
बौखला गई हैं ममता बनर्जी
इसके आगे दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी में बगावती चेहरे सामने आ रहे हैं। पीएम जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण कर रहे हैं, जहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते थे। ऐसे में कुछ लोग घबरा गए हैं और हमले कर रहे हैं। दुर्गा पूजा के समय 5-6 हत्याएं की गईं। लॉकडाउन में हत्याएं करवाई गईं। पुलिस के सामने सब हो रहा है। अब टीएमसी के अंदर घमासान हो रहा है। उनके (ममता बनर्जी Mamta Banerjee) मंत्री, नेता, विधायक संपर्क में हैं। इसलिए वह बौखला गई हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS