नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को लगातार लग रहे झटकों के बीच मंगलवार को एक और जोर का झटका लगा। पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक अशोक अग्रवाल ने पार्
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को लगातार लग रहे झटकों के बीच मंगलवार को एक और जोर का झटका लगा। पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक अशोक अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चांदनी चौक से उन्होंने अपनी उम्मीदवारी जताई थी और सूत्रों के अनुसार टिकट ना मिलने के कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन अग्रवाल ने टिकट वाली बात को निराधार बताते हुए कहा कि पार्टी पर आरोप लगाया कि “पार्टी अब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है और अन्य पार्टियों की तरह की राजनीति कर रही है।”
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिस तरह से पार्टी ने टिकट की बंदरबांट की वह सही नहीं था। अशोक का आरोप था कि पार्टी ने तमाम मुद्दों पर आम आदमी से धोखा किया है। गौरतलब है कि अशोक ने चांदनी चौक सीट से अपनी दावेदारी पार्टी में पेश की थी, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला था। लिहाजा माना जा रहा है कि इस इस्तीफे के पीछे यह वजह भी मानी जा रही है। हालांकि अशोक ने इस तरह की वजहों से इस्तीफा देने की खबर को खारिज किया है।
अशोक अग्रवाल अन्ना के साथ किए गए आंदोलन का भी हिस्सा थे। पार्टी के शुरुआती सदस्य होने के लिहाज से उनका कद भी पार्टी में ऊंचा था। वह पार्टी कार्यकारिणी के भी सदस्य थे। शिक्षाविद अशोक अग्रवाल बाल अधिकारों के लिए लड़ने वाले चर्चित वकील भी हैं। उनका पार्टी छोड़कर जाना आप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
COMMENTS