Election राज्य

Bihar Election 2020: JDU ने जारी की 115 उम्मीदवारों की सूची

0
Please log in or register to do it.

बिहार में साल 2020 (Bihar Election 2020) के चुनाव के लिए सारी पार्टियों ने कमर कस ली है इस बीच एनडीए (NDA) में सीट बंटवारे के बाद बिहार चुनाव का मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। पहले फेज के लिए 8 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी है।
जेडीयू (JDU) के खाते में 115 सीट आए हैं, JDU प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सही उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस मौके पर उन्होंने नीतीश सरकार के कामों का बखान भी किया है। बिहार में इस वक्त खबरों में छाए पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) को फिलहाल जेडीयू ने टिकट नहीं दिया है।
मीडिया से बात करते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह (Vashishtha Narayan Singh) ने कहा कि, बिहार में अब गांव-गांव तक बिजली और सड़क पहुंच गई है। केंद्र की मोदी सरकार की योजनाएं गरीबों तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि, हम चुनाव गठबंधन के साथ लड़ रहे हैं, हम भारी मतों से जितेंगे। हम सेवा भाव को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं।
वहीं, जेडीयू प्रधान महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि, हमने जो 115 उम्मीदवारों की सूची तैयार की है, उसमें सभी वर्ग और समाज के लोगों को जगह दी गई है। इस बार हमारे नेता ने महिला सशक्तिकरण पर जो दिया है। महिलाओं की काफी भागीदारी है। यह पूरी सोच हमारे नेता के समावेशी सोच का नतीजा है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

IPL 2020: हार के बाद स्मिथ को एक और झटका, लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए SIT को मिला 10 दिन का अतिरिक्त समय

Your email address will not be published. Required fields are marked *