International

ब्रिटेन ने माना दाऊद है पाकिस्तान में. प्रतिबंधित सूची में डॉन के 4 पते

0
Please log in or register to do it.
ब्रिटेन ने माना दाऊद है पाकिस्तान में. प्रतिबंधित सूची में डॉन के 4 पते - Image 1
ब्रिटेन ने माना दाऊद है पाकिस्तान में. प्रतिबंधित सूची में डॉन के 4 पते - Image 1

लंदन। भारत ने हाल ही में दाऊद पर शिकंजा कसने के लिए विदेश में उसकी संपत्तियों को ज़ब्त कराने के लिए अलग-अलग देशों को डोज़ियर दिया था। ब्रिटेन को भी दाऊद के संपत्तियों की जो लिस्ट दी गई थी, उस पर ब्रिटेन ने कार्रवाई करते हुए भारत के मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम कासकर पर आर्थिक पाबंदी लगाते हुए उनकी संपत्ति क़ब्ज़े में लेने का फ़ैसला लिया है। 
27 जनवरी को अपडेट हुई “कॉन्सॉलिडेटेड लिस्ट ऑफ़ फ़ाइनेंशियल सैंक्शंस टार्गेट्स इन द यूके” में दाऊद के चार पते दर्ज हैं। ब्रिटेन ने ये जो चार पते अपनी लिस्ट में डाले हैं वह सभी कराची के हैं। ये पते हैं – 
  1. दाऊद इब्राहिम कासकर, मकान नंबर 37, गली नंबर 30, डिफ़ेंस आवास प्राधिकरण, कराची, पाकिस्तान 
  2. ज्योति निवास, कराची, पाकिस्तान (एक पहाड़ी क्षेत्र में महलनुमा बंगला) 
  3. व्हाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास, क्लिफ्टन, कराची, पाकिस्तान 
  4. 29, मार्गला रोड, सेक्टर-एफ़ 2/6, गली नंबर 22, कराची, पाकिस्तान 
जो चौथा पता लिस्ट में कराची का बताया गया है वो दरअसल पाकिस्तान के इस्लामाबाद का है। ब्रिटेन की ओर से जारी इस लिस्ट के बाद से भारत के उन दावों को बल मिला है जिसमें कहा जाता रहा है कि दाऊद इब्राहिम कासकर पाकिस्तान में पनाह लिये हुए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार इससे इनकार करता रहा है। 
ब्रिटेन की इस लिस्ट में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम, खालिस्तान ज़िंदाबाद फ़ोर्स, इंटरनेशनल सिख यूथ फ़ेडरेशन और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

सियाचीन में हिम्सखलन, 10 जवान फंसे, तलाशी अभियान जारी
कपिल शर्मा के नए शो का नाम होगा कॉमेडी स्टाइल!

Your email address will not be published. Required fields are marked *