Cricket Sports

अंडर 19 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत, अब वेस्टइंडीज़ से मुकाबला

0
Please log in or register to do it.
अंडर 19 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत, अब वेस्टइंडीज़ से मुकाबला - Image 1
अंडर 19 वर्ल्डकप के फाइनल में भारत, अब वेस्टइंडीज़ से मुकाबला - Image 1
वसीम अब्बासी- जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया अब फाइनल में पहुंच चुकी है। मिस्टर भरोसेमंद द्रविड़ की कोचिंग में युवा ब्रिगेड उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरी हैं। 14 फरवरी को फाइनल मुकाबला में भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज़ से होगा । भारत ने तो पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली थी.. जबकि दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज़ की टीम ने होस्ट बांग्लादेश को पटखनी दी है । सेमीफाइनल में टीम इंडिया श्रीलंका को पटका था… जबकि क्वॉर्टर फाइनल में बारत ने नामीबिया को पटखनी दी थी । अंडर नाइंटीन वर्ल्ड कप में अब तक भारत की बैटिंग भी रंग में हैं, और गेंदबाज़ भी कमाल दिखा रहे। युवा ब्रिगेड की तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है युवा सरफराज़ खान ने। 5 मुकाबलों में सरफराज़ ने अब तक 4 अर्धशतक लगाए हैं, और टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में शामिल हैं। साथ ही ऋषभ पंत ने भी लगभग हर मैच में टीम को तूफानी शुरूआत दी है। एक बार पंत के बल्ले से शतक निकला है.. जबकि दो अर्धशतक लग चुके हैं, जबकि गेंदबाज़ों में आवेश खान की रफ्तार के आगे विरोधी टीम के बल्लेबाज़ों को लगातार परेशानी हो रही है भारतीय टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में कमाल का खेल दिखाया। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया अब तक अजेय रही है युवा ब्रिगेड लगातार 5 मैच जीत चुकी है, लेकिन अब टीम इंडिया की नज़रें फाइनल में जीत का छक्का लगाने की होगी बल्कि खिताब पर भी कब्ज़ा करना चाहेगी भारतीय टीम

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

LSR की लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, प्लेसमेंट में मिला 29 लाख का पैकेज
शाहरूख ने बदला नाम, त्रिनिदाद एंड टोबैगो बनी त्रिनबोगा नाइटराइडर्स

Your email address will not be published. Required fields are marked *