Business

GOOD NEWS: अब गैस के लिए ऑनलाइन करिए पेमेंट

0
Please log in or register to do it.
GOOD NEWS: अब गैस के लिए ऑनलाइन करिए पेमेंट - Image 1
GOOD NEWS: अब गैस के लिए ऑनलाइन करिए पेमेंट - Image 1

धर्मेंद्र प्रधान, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, द्वारा मुबंई में सिलिंडर बुकिंग के दौरान ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की गई । इससे पूर्व इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इसी महीने, माननीय मंत्री महोदय द्वारा वर्ष 2016 को “उपभोक्ताओं का वर्ष” के रूप में समर्पित किया गया था। एलपीजी उपभोक्ताओं को आरामदायक और सुविधाजनक सेवा प्रदान करने के लिए यह पहल एक लंबा रास्ता तय करेगी। 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, के मार्गदर्शन में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा एलपीजी उपभोक्ताओं को लगातार बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह देखते हुए कि भारत में इंटरनेट और मोबाइल उपकरणों का उपयोग कर रहे लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, भारत सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के साथ तालमेल बनाते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों अर्थात इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आज के बदलते समय और उपभोक्‍ताओं की वरीयताओं को ध्‍यान में रखते हुए प्रौद्योगिकी आधारित उपभोक्ताओं की श्रृंखला पर ध्‍यान केंद्रित किया जा रहा है । 
तेल विपणन कंपनियों द्वारा सफलतापूर्वक आईवीआरएस, वेब और एसएमएस पर रिफिल बुकिंग की सुविधा, गैस कनेक्शन की पोर्टेबिलिटी, उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सीधे एलपीजी सब्सिडी हस्तांतरण के लिए “पहल” योजना को लागू किया गया है । “सहज” योजना के तहत वितरकों के शोरूम पर जाए बिना, उपभोक्‍ता नए एलपीजी कनेक्शन को प्राप्त कर सकता है । उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 13 भाषाओं में एकीकृत वेब पोर्टल www.mylpg.in शुरू किया गया है जिसमें एलपीजी से संबंधित गतविधियां जैसे बुकिंग, ट्रैकिंग, डीबीटीएल की स्थिति, वितरक प्रदर्शन, सब्सिडी प्राप्ति का विवरण, गैस कनेक्शन पोर्टिंग, और भी बहुत कुछ अन्य जानकारियां उपलब्‍ध है जिसे पारदर्शिता के लिए आपूर्ति श्रृंखला में लाया गया है । 
उपभोक्ता की सुविधा पहल श्रृंखला की निरंतरता में, पीएसयू तेल विपणन कंपनियों द्वारा उपभोक्‍ताओं को ऑनलाईन भुगतान की सुविधा प्रदान की गई है जिससे अब उपभोक्‍ता को अपनी एलपीजी रिफिल सिलिंडर की बुकिंग के उपरांत रिफिल डिलीवरी की प्राप्ति के लिए अपने परिवार के सदस्‍यों और परिचारकों के पास नकद छोड़कर जाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है । इस सुविधा से कार्यरत दम्‍पतियों के साथ वरिष्‍ठ नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी जिससे वे घर पर पर्याप्त नकद रखने की परेशानी के बिना ऑनलाइन भुगतान करके रिफिल प्राप्‍त कर सकते हैं । इससे भुगतान करने के लिए सटीक राशि देनें की परेशानी खत्म होगी और नकद नही होनें की स्थिति में डिलीवरी की विफलता से बचा जा सकेगा । 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

PARAD VIDEO: देखिए गणतंत्र दिवस परेड
EXCLUSIVE: क्या मोदी ने मेट्रो में सफर करने के लिए टोकन नहीं लिया?

Your email address will not be published. Required fields are marked *