राज्य

सिर्फ महिला नहीं, अब प्रताड़ित पुरुषों के लिए भी हेल्पलाइन की शुरुआत

0
Please log in or register to do it.

अहमदाबाद। घरेलू और अन्य वजहों से कानूनी मुसीबतों से घिरे पुरुषों के मार्गदर्शन और परामर्श के लिए एक हेल्पलाइन का लोकार्पण किया गया है। जो पुरुष कानून संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षा देने के प्रयास के तहत ‘सेव इंडियन फैमिली’ (एसआईएफ) 50 गैर-सरकारी संस्थाओं के समूह ने अपने गुजरात खंड और ‘हेल्पलाइन’ का लोकार्पण किया है ताकि शोषित पुरुषों की सहायता की जा सके।
‘एसआईएफ वन-होप फॉर मेन’ हेल्पलाइन नंबर के साथ शुरू हो गई है और इसका नंबर अब शहर के पुरुषों की पहुंच में हो सकेगा। पुरुष अधिकार कार्यकार्ता और एनजीओ ‘नेशनल कोलिशन फॉर मेन’ के अध्यक्ष, अमित गुप्ता ने कहा, जब महिलाओं के साथ कुछ गलत किया जाता है तो उन्हें सुरक्षा दी जाती है। तो पुरुषों के साथ ऐसा क्यों नहीं किया जाता? देश के 62 करोड़ पुरुषों को सुरक्षा दी जानी चाहिए।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
मुंडे की बेटी पंकजा को केन्द्रीय मंत्री बनाने का प्रस्ताव
टाटा पॉवर ने ख़ारिज किया उर्जा मंत्री का बयान, कहा- शीला सरकार ने बिजली के लिए बहुत काम किया

Your email address will not be published. Required fields are marked *