Politics

राहुल गांधी पर हो सकती है कानूनी कारवाई

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। राहुल गांधी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाने संबंधी बयान से संघ खफा है। इसलिए संघ ने निर्णय लिया है कि वह राहुल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा और निर्वाचन आयोग के पास शिकायत दर्ज कराएगा। राहुल ने अपने भाषण में कहा था कि संघ के लोगों ने गांधी की हत्या की थी और आज ये लोग (भाजपा) उनकी (गांधी की) बात करते हैं, उन्होंने सरदार पटेल और गांधी जी का विरोध किया था।
संघ के प्रवक्ता राम माधव ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कहा, गांधी की हत्या से संघ को जोड़ने के राहुल गांधी के गैर जिम्मेदाराना बयान को लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। निर्वाचन आयोग के पास भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। संघ ने राहुल गांधी द्वारा कल महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान दिए गए बयान पर रोष प्रकट किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ठाणे जिले में रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि संघ के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की थी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा और कांग्रेस को भेजा नोटिस
केजरीवाल का सरकारी बंगला विवाद गहराया

Your email address will not be published. Required fields are marked *