Politics

‘आप’ विधायक को जनता ने बनाया बंधक

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग को जनता ने बंधक बना लिया है। राजेश गर्ग रोहिणी विधानसा सीट से विधायक हैं। रोहिणी के लोगों का आरोप है कि विधायक राजेश गर्ग ने चुनाव से पहले जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से लंबे-चौड़े वादे किए और जब उसे निभाने का समय आया तो सरकार से इस्तीफा दे दिया। सड़कों की बदहाली और समुचित जलनिकासी की व्यवस्था न होने से भी लोग खासे नाराज हैं।
रोहिणी के लोगों का कहना है कि आए दिन यहां सीवर जाम की समस्या बनी रहती है और शिकायतों के बावजूद जल बोर्ड कार्रवाई नहीं करता। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि कई बार महिलाएं गड्ढे में गिर कर जख्मी हो चुकी हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
भाजपा में शामिल हो सकते हैं जगदम्बिका पाल
अभी और उलझेगा बिहार का चुनावी समीकरण

Your email address will not be published. Required fields are marked *